नाहन: वरिष्ठ नागरिकों के कल्याण के लिए रोटरी क्लब की नई पहल

नाहन : रोटरी क्लब नाहन ने वरिष्ठ नागरिकों के कल्याण एवं समाज सेवा को समर्पित ‘ग्रेसफुल एजिंग’ नाम से रोटरी कम्युनिटी कॉर्प्स (RCC) नाहन का गठन किया है। रोटरी क्लब नाहन के अध्यक्ष मनीष जैन ने बताया कि रोटरी कम्युनिटी कॉर्प्स (RCC) स्थानीय स्वयंसेवकों का ऐसा समूह है, जो ‘सेवा से ऊपर स्वयं’ (Service Above Self) की भावना के साथ समाज की सेवा करता है। इसका उद्देश्य समाज की आवश्यकताओं की पहचान करना, स्थानीय समस्याओं के समाधान के लिए सेवा परियोजनाएं संचालित करना, रोटरी क्लब नाहन के साथ मिलकर जनहित के कार्यों को सफल बनाना तथा समुदाय में नेतृत्व, सहयोग एवं सेवा की भावना को बढ़ावा देना है।

उन्होंने बताया कि यह आरसीसी शिक्षा, स्वास्थ्य, स्वच्छता, पर्यावरण संरक्षण, जल संरक्षण तथा विशेष रूप से वरिष्ठ नागरिकों की समस्याओं एवं उनके कल्याण से जुड़े विषयों पर कार्य करेगी। इस अवसर पर कमलेश पुंडीर को आरसीसी का चेयरमैन नियुक्त किया गया। कार्यक्रम में महेंद्र सिंह सब्बरवाल, कृष्णचंद सोहेल, विजय सोहेल तथा रोटरी क्लब नाहन की ओर से भविष्य गौतम, राजेंद्र बंसल, श्यामलाल खेंदरी, ललित शर्मा सहित अन्य सदस्य उपस्थित रहे।

इस अवसर पर उपायुक्त सिरमौर प्रियंका वर्मा (आईएएस) ने रोटरी क्लब नाहन की इस पहल की सराहना करते हुए नवगठित आरसीसी के चेयरमैन कमलेश पुंडीर एवं उनकी पूरी टीम को अग्रिम बधाई एवं शुभकामनाएं प्रेषित कीं।

Photo of author

पंकज जयसवाल

पंकज जयसवाल, हिल्स पोस्ट मीडिया में न्यूज़ रिपोर्टर के तौर पर खबरों को कवर करते हैं। उन्हें पत्रकारिता में करीब 2 वर्षों का अनुभव है। इससे पहले वह समाज सेवी संगठनों से जुड़े रहे हैं और हजारों युवाओं को कंप्यूटर की शिक्षा देने के साथ साथ रोजगार दिलवाने में महत्वपूर्ण भूमिका अदा की है।