नाहन: हिमाचल प्रदेश की सीमा पर स्थित पांवटा साहिब के गांव आंबवाला-रामपुरघाट में हथियारों से लैस अज्ञात लूटेरों ने आधी रात करीब साढे 12 बजे एक परिवार पर हमला कर लूटपाट के बाद उनकी बेहरमी से पीटाई कर हजारों रूपए नकदी के अलावा लाखों रूपयों के जैवरात पर अपना हाथ साफ किया। प्राप्त जानकारी के अनुसार यमुनातट पर 62 वर्षीय पूर्ण सिंह के घर अज्ञात लूटेरों ने इस लूटपाट की घटना को उस वक्त अंजाम दिया गया जब परिवार के सभी सदस्य सोए हुए थे। अज्ञात लूटेरों ने सबसे पहले छत पर सो रहे नौकर रज्जाक सिंह को अपना निशाना बना कर उसकी बेहरमी से पिटाई की, उसके बाद वृद्व पूर्ण सिंह के अलावा उसकी पत्नी कुलवंत कौर, उसके बेटे हरभजन सिंह व गुरदीप सिंह की डंडों व लोहे की हथोडियों से बेहरमी से पिटाई कर दी। पीडित परिवार के सदस्यों ने बताया कि अज्ञात लूटेरों ने मंुह पर बंदर कैप पहनी हुई थी तथा काले कच्छे पहने हुए थे। अज्ञात लूटेरों ने परिवार के पांच सदस्यों को डंडों व लोहे की हथोडियों से लहूलूहान किया कर दिया, जिस कारण पांच में से तीन परिवार सदस्यों को पीजीआई चंडीगढ रेफर कर दिया गया है।

घटना की पीडित महिला ने बताया कि लूटेरों ने इतनी बेहरमी से पिटाई की, मगर वह हमले के दौरान आरोपियों का चेहरा पहचान नहीं पाए। उन्होंने बताया कि अज्ञात लूटेरों ने पूरे परिवार को अधमरा कर लूटपाट को अंजाम दिया। घटना को अंजाम देने वाले अज्ञात लूटेरे अभी भी फरार बताए जा रहे हैं, जिनका अभी तक कोई सुराग नहीं लग पाया है। लोगों का मानना है कि अज्ञात लूटेरे घटना को अंजाम देकर यमुना नदी के रास्ते से उत्तराखंड की ओर चले गए है। लोगों ने शंका जाहिर की है कि यह लूटेरे सीमापार से यमुना नदी के रास्ते उत्तराखंड से यहां आए हैं। गौर हो कि उत्तराखंड सीमा के साथ लगते क्षेत्रों में इससे पहले भी कई मर्तबा लूटपाट की घटनाओं को अज्ञात लूटेरों द्वारा अंजाम दिया जा चुका है, जिसके कई आरोपी सलाखों के पीछे जा चुके है। जिला पुलिस ने मामले की बारिकी से छानबीन हेतू फोरेंसिक लैब जंुगा से विशेषज्ञ बुलाए है, जिन्होंेने घटना स्थल का जायजा लेकर फूट प्रिंट के नमूने एकत्रित कर छानबीन शुरू कर दी है। उधर पुलिस अधीक्षक पुनीता भारद्वाज ने बताया कि आरोपों के खिलाफ आईपीसी की धारा 392, 342, 323 व 506 के तहत मामला दर्ज कर लिया है। उन्होंेने बताया कि आरोपों को ढंूढने के लिए पडोसी राज्यों की पुलिस को भी सूचित कर दिया है तथा मामले की गहनता से जांच की जा रही है।

Share.
Leave A Reply

Exit mobile version