नाहन : मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत एसआईयू नाहन की पुलिस टीम ने बड़ी सफलता हासिल की है। पुलिस ने भूपपुर टोल बैरियर पांवटा साहिब के पास एक कार से 11 नशीली शीशियाँ बरामद कर दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है।
जानकारी के अनुसार, कल जब एसआईयू नाहन की टीम भूपपुर टोल बैरियर के पास गश्त पर तैनात थी। इसी दौरान पुलिस को गुप्त सूचना मिली कि साहिल उर्फ गोलू (पुत्र श्री निसार) तथा मोहसिन उर्फ शोहेब (पुत्र यामिन), दोनों निवासी तिब्बती कॉलोनी, खेड़ा भूपपुर, तहसील पांवटा साहिब, काफी समय से क्षेत्र में कोडीन की नशीली शीशियाँ बेचने का अवैध धंधा कर रहे हैं।

सूचना में यह भी बताया गया था कि दोनों आरोपी अपनी कार (नंबर HP 17D-1551) में हर्बर्टपुर (उत्तराखंड) की तरफ से भूपपुर टोल बैरियर की ओर आ रहे हैं। सूचना मिलते ही पुलिस टीम ने मुस्तैदी दिखाते हुए गाड़ी को रोका और तलाशी ली। तलाशी के दौरान आरोपियों के कब्जे से कुल 11 नशीली शीशियाँ बरामद की गईं।
पुलिस ने दोनों आरोपियों को तुरंत हिरासत में ले लिया और उनके खिलाफ पुलिस थाना पांवटा साहिब में एनडीपीएस (NDPS) एक्ट के तहत मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस द्वारा मामले में आगामी जांच और छानबीन जारी है।