धनबाद: भारतीय जनता युवा मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अनुराग ठाकुर ने संप्रग सरकार पर हमला बोलते हुए प्रधानमंत्री डा. मनमोहन सिंह से इस्तीफे की मांग की है। उन्होंने कहाकि जो प्रधानमंत्री महंगाई,आतंकवाद,भ्रष्टाचार और घोटालों पर मूक हो, ऐसे व्यक्ति को पद पर रहने का कोई हक नहीं है। उन्होंने कहा कि निर्णय लेने में सक्षम नहीं रहने वाले प्रधानमंत्री को तत्काल इस्तीफा दे देना चाहिए।

ठाकुर ने कांग्रेस की नीति और नीयत पर सवाल खड़ा करते हुए कांग्रेस के वरिष्ठ नेता दिग्विजय सिंह पर हमला बोला। उन्होंने शहीद करकरे पर की गई टिप्पणी और सिंह द्वारा दिल्ली के बाटला हाऊस की आतंकी वारदात पर जाहिर की गई राय का उल्लेख करते हुए कहा कि कांग्रेस यदि देश का भला सोचने वाली पार्टी होती तो आज कश्मीर की यह हालत नहीं होती। उन्होंने कहा कि कांग्रेस ने भारत निर्माण के नाम पर समस्या ग्रस्त भारत का निर्माण किया है। राष्ट्रीय एकता यात्रा पर निकले ठाकुर का धनबाद में भव्य स्वागत हुआ। यह यात्रा सुबह दुर्गापुर से रवाना हुई, रास्ते में गोपालगढ़, रानीगंज सहित कई जगहों परउनका स्वागत किया गया। उसके बाद आसनसोल में भव्य सभा हुई। आसन सोल में अनुराग ठाकुर ने कारगिल युद्ध में शहीद हुए जयंत मुखर्जी के पिता श्री दिलीप मुखर्जी को सम्मानित किया। वहां भाजपा, भाजयुमो के नेता और कार्यकर्ताओं के अलावा भारी संख्या में स्थानीय लोग भी शामिल हुए। इस दौरान क्षेत्र के मुस्लिम युवाओं का जत्था भी रथ के साथ यात्रा के रूप में न केवल शामिल हुए बल्कि भाजपा में शामिल होकर एक नया संदेश दिया। लोगों की भीड़ के कारण स्वागत का कार्यक्रम सभा में बदल गया।

धनबाद और आसन सोल की सभाओं में भाजयुमो राष्ट्रीय अध्यक्ष ने आतंकवाद का प्रसंग उठाते हुए कहा कि आतंकवाद, न सलवाद और माओवाद देश को खोखला बना रहा है। इनके बढऩे का कारण है राजनीतिक खाद-पानी मिलना। तत्कालीन प्रधानमंत्री जवाहरलाल नेहरू नेकश्मीर के विषय में ऐसी भूल की जिसे देथ आज भोग रहा है। उसी तरह की गलती कांग्रेस लगातार करती आ रही है। आतंकवाद के मामले में कांग्रेस की जो राय सामने आ रही है, वह भी आगे चलकर देश के लिए भारी साबित होगी। उन्होंने कहा कि कुछ लोग अपने स्वार्थ के लिए देश कोतोडऩे की कोशिश कर रहे हैं जबकि देश का एक बड़ाहिस्सा उसे बचाए रखने का प्रयास कर रहा है तभी इस देश की संप्रसता बची हुई है। उन्होंने देश के नवयुवको से आह्वान किया कि आओ और देश की एकता अखंडता के लिए काम करो। धनबाद में आयोजित सभा में झारखन्ड के मुख्यमंत्री अर्जुन मुंडा ने कहा कि यह यात्रा राष्ट्र पे्रम का संदेश देती है। हमारी नजर युवाओं पर है। उन्हें सही दिश देने के लिए राज्य की सरकार युवा आयोग गठित करने जारही है। उन्होंने कहा कि झारखंड बलिदानियों की भूमि है।शहीद विरसा मुंडा जैसे लोगों के कारण यह राज्य अलग श्रेणी में खड़ा है। उन्होंने कहा यदि कश्मीर के लिए बलिदान की जरूरत पड़ी तो हमारे यहां का कोई भी युवक पीछे नहीं हटेगो।

Share.

1 Comment

Leave A Reply

Exit mobile version