लखनऊ में आयोजित होगी टेनिस क्रिकेट की राष्ट्रीय प्रतियोगिता

लखनऊ: टेनिस क्रिकेट स्पोर्ट्स एसोसिएशन ऑफ इंडिया द्वारा आगामी 28 सितंबर से 1 अक्टूबर 2026 तक एक बड़े राष्ट्रीय खेल महाकुंभ का आयोजन किया जा रहा है। इस दौरान अंडर-15 बालक, अंडर-19 बालक और सीनियर महिला वर्ग की राष्ट्रीय टेनिस क्रिकेट चैंपियनशिप करवाई जाएगी। इस प्रतिष्ठित प्रतियोगिता में देशभर के करीब 20 से 24 राज्यों की टीमें हिस्सा लेंगी, जिसमें 500 के आसपास खिलाड़ी और खेल अधिकारी शामिल होने पहुंच रहे हैं।

एसोसिएशन के महासचिव आशीष कुमार सिंह ने प्रतियोगिता के बारे में जानकारी देते हुए बताया कि मैदान पर शानदार और उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ियों को नकद पुरस्कार, सर्टिफिकेट, मेडल और चमचमाती ट्रॉफी देकर सम्मानित किया जाएगा। इस आयोजन को लेकर देश भर के टेनिस क्रिकेट खिलाड़ियों में खासा उत्साह है।

एसोसिएशन के एडमिन डायरेक्टर ज्योति प्रकाश ने बताया कि मैच एनआर स्टेडियम चारबाग, एनईआर स्टेडियम ऐशबाग एवं पंडित रास बिहारी डीएवी स्टेडियम में खेले जाएंगे। अध्यक्ष विजय रत्नाकर और कार्यकारी अध्यक्ष भुवन चंद्र दास ने प्रतियोगिता की सफलता के लिए शुभकामनाएं दीं। कार्यकारिणी समिति के सदस्य एवं विभिन्न राज्यों के प्रतिनिधि जैसे उपाध्यक्ष डॉ. एम.डी. महबूब आलम, मामीदी श्रीधर, कोषाध्यक्ष दीवान सिंह चौहान, संयुक्त सचिव अनिल शर्मा, कृष्णलीला, विनय कुमार श्रीवास्तव, युग राजपूत, सुनील कुमार, इंद्रजीत, सुब्बू जी, मो. आजम, राबिया खातून, अनिल सहारे, मो. रफीक उपस्थित रहे। इच्छुक खिलाड़ी संस्था की वेबसाइट पर रजिस्ट्रेशन कर सकते हैं या दिए गए नंबरों 7651833800/8228857189 पर संपर्क कर सकते हैं।

Photo of author

पंकज जयसवाल

पंकज जयसवाल, हिल्स पोस्ट मीडिया में न्यूज़ रिपोर्टर के तौर पर खबरों को कवर करते हैं। उन्हें पत्रकारिता में करीब 2 वर्षों का अनुभव है। इससे पहले वह समाज सेवी संगठनों से जुड़े रहे हैं और हजारों युवाओं को कंप्यूटर की शिक्षा देने के साथ साथ रोजगार दिलवाने में महत्वपूर्ण भूमिका अदा की है।