शिलाई: 74.82 ग्राम चरस के साथ एक व्यक्ति गिरफ्तार, गुप्त सूचना के आधार पर पुलिस की बड़ी कार्रवाई

Photo of author

By पंकज जयसवाल

नाहन : मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत शिलाई पुलिस टीम को एक बड़ी सफलता हाथ लगी है। पुलिस ने गश्त के दौरान गुप्त सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए 74.82 ग्राम चरस के साथ एक व्यक्ति को रंगे हाथों गिरफ्तार किया है।

पुलिस से प्राप्त जानकारी के अनुसार, 27 सितंबर को शिलाई पुलिस की टीम टिक्कर के समीप गश्त पर तैनात थी। इसी दौरान पुलिस को गुप्त सूचना मिली कि डाहर (डा. जरवा, तहसील शिलाई, जिला सिरमौर) निवासी संजीव शिलाई बाजार स्थित रेन शेल्टर में खड़ा है और चरस बेचने का अवैध कारोबार करता है। सूचना में यह भी बताया गया कि यदि तुरंत तलाशी ली जाए, तो उसके पास से भारी मात्रा में चरस बरामद हो सकती है।

एसपी सिरमौर निश्चित सिंह नेगी ने मामले की पुस्टि करते हुए बताया कि गुप्त सूचना के आधार पर पुलिस टीम ने तुरंत कार्रवाई करते हुए रेन शेल्टर में मौजूद संजीव की नियमानुसार तलाशी ली। तलाशी के दौरान आरोपी के कब्जे से कुल 74.82 ग्राम चरस बरामद हुई।

पुलिस ने तुरंत चरस को कब्जे में लेकर आरोपी संजीव को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी के खिलाफ पुलिस थाना शिलाई में मादक पदार्थ अधिनियम (NDPS Act) के तहत मामला पंजीकृत कर लिया गया है तथा मामले की आगामी जांच जारी है।

Photo of author

पंकज जयसवाल

पंकज जयसवाल, हिल्स पोस्ट मीडिया में न्यूज़ रिपोर्टर के तौर पर खबरों को कवर करते हैं। उन्हें पत्रकारिता में करीब 2 वर्षों का अनुभव है। इससे पहले वह समाज सेवी संगठनों से जुड़े रहे हैं और हजारों युवाओं को कंप्यूटर की शिक्षा देने के साथ साथ रोजगार दिलवाने में महत्वपूर्ण भूमिका अदा की है।