नाहन: 14 नवंबर को श्री साई हॉस्पिटल में 7 वर्ष तक के बच्चों की फ्री हेल्थ कैंप और बेबी अवार्ड्स का आयोजन

Photo of author

By पंकज जयसवाल

नाहन : श्री साई मल्टीस्पेशलिटी हॉस्पिटल एवं ट्रॉमा सेंटर, नाहन में आगामी 14 नवंबर 2026 को बाल दिवस के खास मौके पर 0 से 7 वर्ष तक के बच्चों के लिए एक विशेष स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया जा रहा है।

हॉस्पिटल के सीनियर कंसलटेंट पीडियाट्रिशियन एवं नियोनेटोलॉजिस्ट, डॉ. सुदीप चौधरी ने जानकारी देते हुए बताया कि इस शिविर का मुख्य उद्देश्य बच्चों के स्वास्थ्य, पोषण, वैलनेस और सही परवरिश से जुड़ी मुख्य स्क्रीनिंग और जांच करना है। 14 नवंबर को सुबह 10:00 बजे से दोपहर 2:00 बजे तक आयोजित होने वाले इस कैंप में बच्चों का स्वास्थ्य परीक्षण पूरी तरह से फ्री (निःशुल्क) किया जाएगा।

इस अवसर पर 6 अलग-अलग श्रेणियों में सबसे स्वस्थ और सबसे प्यारी मुस्कान वाले बच्चों को सम्मानित किया जाएगा।

डॉ. सुदीप चौधरी ने सभी अभिभावकों से अपील की है कि वे अपने बच्चों के साथ इस ‘हेल्दी सैटरडे’ में आएं और बच्चों के विकास, ग्रोथ, जनरल हेल्थ व अन्य किसी भी सवाल पर सीधे विशेषज्ञों से सलाह लें।

Photo of author

पंकज जयसवाल

पंकज जयसवाल, हिल्स पोस्ट मीडिया में न्यूज़ रिपोर्टर के तौर पर खबरों को कवर करते हैं। उन्हें पत्रकारिता में लंबे समय का अनुभव है। इससे पहले वह समाज सेवी संगठनों से जुड़े रहे हैं और हजारों युवाओं को कंप्यूटर की शिक्षा देने के साथ साथ रोजगार दिलवाने में महत्वपूर्ण भूमिका अदा की है।