नाहन में हुआ महिला खिलाड़ियों का ट्रायल, देखें क्या आपके पसंदीदा खिलाड़ी का हुआ चयन?

नाहन: जिला क्रिकेट संघ सिरमौर द्वारा आज नाहन के ऐतिहासिक चौगान मैदान में सीनियर गर्ल्स क्रिकेट ट्रायल का सफल आयोजन किया गया। इस ट्रायल में जिले भर से लगभग 25 महिला खिलाड़ियों ने भाग लिया और अपनी खेल प्रतिभा का प्रदर्शन किया। यह जानकारी जिला क्रिकेट संघ के सचिव राजेंद्र सिंह बब्बी ने दी चयनकर्ता के रूप में अनुदीप शर्मा, सुरेंद्र ठाकुर और गोपाल सिंह मौजूद रहे, जिन्होंने खिलाड़ियों के कौशल को परखा।

चयनित खिलाड़ियों के लिए आगामी 15 मई से पावंटा साहिब स्थित गर्ल्स एकेडमी में एक विशेष प्रशिक्षण शिविर (कैंप) का आयोजन किया जाएगा। यह कैंप कोच गोपाल सिंह की देखरेख में आयोजित होगा, जहाँ खिलाड़ियों को खेल की बारीकियों और तकनीक के बारे में प्रशिक्षित किया जाएगा।

ट्रायल के आधार पर चयनित होने वाली खिलाड़ियों में वंशिका चौहान, यशस्वनी , भानु शर्मा, पायल चौहान, ईशा कपूर, शालू शर्मा, वैष्णवी, समीक्षा, रवि प्रभा, परीक्षती चौधरी, इशीता शर्मा, वंशिका, युविका ठाकुर, शशि प्रभा, दिपिका चौहान, यामिनी नेगी, जोतिका, आस्था, पारखी ठाकुर, स्वास्तिका कंवर, रिया, गुंजन, वैष्णवी और आराध्या नेगी शामिल हैं।

Photo of author

पंकज जयसवाल

पंकज जयसवाल, हिल्स पोस्ट मीडिया में न्यूज़ रिपोर्टर के तौर पर खबरों को कवर करते हैं। उन्हें पत्रकारिता में करीब 2 वर्षों का अनुभव है। इससे पहले वह समाज सेवी संगठनों से जुड़े रहे हैं और हजारों युवाओं को कंप्यूटर की शिक्षा देने के साथ साथ रोजगार दिलवाने में महत्वपूर्ण भूमिका अदा की है।