सिरमौर जिला के यशपाल कपूर को मिलेगा नेशनल यूथ लीडरशिप अवार्ड -2026

Photo of author

By Hills Post

नाहन: सिरमौर जिला के पच्छाद उपमंडल की बजगा पंचायत के शामपुर गांव निवासी यशपाल कपूर का चयन नेशनल यूथ लीडरशिप अवार्ड -2026 के लिए हुआ है।  11 मई 2026 को नई दिल्ली में आयोजित होने वाले भव्य समारोह में  यह पुरस्कार केंद्रीय जनजातीय कार्य मंत्री  जुएल ओराम और श्रीलंका की भारत में राजदूत  महिषिणी कोलोन द्वारा  दिया जाएगा।

दिल्ली में  युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय भारत सरकार, माय भारत और प्रोजेक्ट प्वाइंट की ओर से युवा संवाद जिसका विषय है – यूथ इन डेमोक्रेसी और गवर्नमेंट फॉर विकसित भारत @  2047 का आयोजन किया जा रहा है। इसमें भारत के अलावा दूसरे देशों के यंग लीडर भी हिस्सा लेंगे।  प्रोजेक्ट प्वाइंट के चेयरमैन डॉ संग्राम केसरी ने बताया कि इस मौके पर देश में युवाओं के विभिन्न क्षेत्रों में उल्लेखनीय कार्य करने वाले दो दर्जन यूथ लीडर को सम्मानित किया जाएगा।

हिमाचल से यशपाल कपूर को यह पुरस्कार शांति और सद्भावना के क्षेत्र में किए गए कार्य को लेकर प्रदान किया जा रहा है। यशपाल कपूर हिमाचल प्रदेश में नेशनल यूथ प्रोजेक्ट के समन्वयक हैं। देशभर में  शांति और सद्भावना स्थापित करने की दिशा में दशकों से कार्य कर रहे हैं।

Photo of author

Hills Post

हम उन लोगों और विषयों के बारे में लिखने और आवाज़ बुलंद करने का प्रयास करते हैं जिन्हे मुख्यधारा के मीडिया में कम प्राथमिकता मिलती है ।