सिरमौर जिला परिषद चुनाव की तारीख तय! 23 जून को नाहन में सजेगी सियासी बिसात

नाहन : उपायुक्त सिरमौर, प्रियंका वर्मा ने जानकारी देते हुए बताया कि जिला में हाल ही में संपन्न हुए पंचायती राज संस्थाओं के चुनावों के उपरांत निर्वाचित जिला परिषद सदस्यों द्वारा अध्यक्ष एवं उपाध्यक्ष का चुनाव 23 जून, 2026 को किया जाएगा।

उन्होंने सूचना जारी करते हुए बताया कि हिमाचल प्रदेश पंचायती राज (निर्वाचन) नियम, 1994 के नियम-86 के तहत जिला परिषद सिरमौर की विशेष बैठक 23 जून, 2026 को प्रातः 11ः00 बजे जिला परिषद कार्यालय, नाहन में आयोजित की जाएगी। इस बैठक में जिला परिषद सिरमौर के अध्यक्ष एवं उपाध्यक्ष पद के लिए चुनाव संपन्न करवाए जाएंगे।

उपायुक्त प्रियंका वर्मा ने सभी नव निर्वाचित जिला परिषद सदस्यों से इस विशेष प्रयोजन हेतु आयोजित बैठक में समय पर उपस्थित होकर अपनी सहभागिता सुनिश्चित करने की अपील की है।

Photo of author

पंकज जयसवाल

पंकज जयसवाल, हिल्स पोस्ट मीडिया में न्यूज़ रिपोर्टर के तौर पर खबरों को कवर करते हैं। उन्हें पत्रकारिता में करीब 2 वर्षों का अनुभव है। इससे पहले वह समाज सेवी संगठनों से जुड़े रहे हैं और हजारों युवाओं को कंप्यूटर की शिक्षा देने के साथ साथ रोजगार दिलवाने में महत्वपूर्ण भूमिका अदा की है।