सिरसा पहुंची हरियाणा पुस्तक परिक्रमा

सिरसा:  मानव संसाधन विकास मंत्रालय के तत्वावधान में नेशनल बुक ट्रस्ट, इंडिया पूरे देश में पुस्तक परिक्रमा २०१० कार्यक्रम चला जा रही है। इसी कड़ी में हरियाणा में भी जारी हरियाणा पुस्तक परिक्रमा की बस आज सिरसा पहुंची। यह बस प्रदेश के विभिन्न जिला व ब्लाक स्तर पर पुस्तकों की प्रदर्शनी लगा रही है। इन पुस्तकों में देश के कई जाने-माने लेखकों की हिंदी व अंग्रेजी भाषा पुस्तके प्रदर्शनी में लगाई गई हैं।

एक महीने तक चलेगी पुस्तक परिक्र मा

हरियाणा पुस्तक परिक्र मा के प्रभारी अशोक कुमार यादव ने बताया कि भारत सरकार की ओर से प्रति वर्ष यह पुस्तक परिक्रमा का कार्यक्रम किया जाता है। हरियाणा पुस्तक परिक्रमा की बस १५ सितंबर से ६ अक्टूबर तक चलाई जा रही है। उन्होंने बताया कि यह पुस्तक परिक्रमा सिरसा क्षेत्र के बाद फतेहाबाद, हांसी, जींद, नरवाना होती हुई कैथल व गोहना पहुंचकर संपन्न होगी। यादव ने बताया कि विभाग द्वारा पूरे देश में करीब १५ से अधिक बसें पुस्तक परिक्रमा में लगाई गई हैं। इन बसों में हर प्रदेश की भाषा के अनुसार पुस्तकें बतौर प्रदर्शनी लगाई जा रहीं हैं।