सोलन: हिमाचल प्रदेश के जिला सोलन, कसौली में सोमवार देर रात्रि भूस्खलन की वजह से दो मजदूरों के दबने का समाचार है। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार सोलन ने कसौली क्षेत्र के अंतर्गत ग्राम पंचायत गुल्हाड़ी के गाहर गांव में एक निजी कंपनी द्वारा फ्लैटस का निर्माण के दौरान यह हादसा हुआ है।

बताया जाता है कि निर्माण कार्य में लगे मजदूर निर्माणाधीन फ्लैटस के साथ ही एक अस्थाई निवास बनाकर रह रहे हैं। सोमवार देर रात्रि लगभग 12 बजे भूस्खलन के कारण भारी मात्रा में पहाड़ी से मलबा मजदूरों के अस्थाई निवास पर गिर गया। भूस्खलन के कारण दो मजदूर मलबे में दब गए। दुर्घटना की जानकारी मिलते ही स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंच कर बचाव कार्य में जुट गया था। तुरंत ही मजदूरों को मलबे से निकाल कर अस्पताल पहुंचाया गया, लेकिन तब तक उनकी मौत हो चुकी थी।

Share.
Leave A Reply

Exit mobile version