सोलन के गुरुकुल इंटरनेशनल स्कूल में मनाया गया हिमाचल दिवस

Photo of author

By Hills Post

सोलन: गुरुकुल इंटरनेशनल सीनियर सेकेंडरी स्कूल, सोलन में बैसाखी पर्व एवं हिमाचल दिवस मनाया गया। विद्यालय के विद्यार्थियों ने रंग-बिरंगी झांकियों के माध्यम से राज्य की सांस्कृतिक विविधता को सुंदर रूप में प्रस्तुत किया। बच्चों ने पारंपरिक परिधानों में लोक नृत्य और गीतों के माध्यम से दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया। विशेष रूप से हिमाचली नाटी और भांगड़ा की प्रस्तुतियों ने सभी का मन मोह लिया।

विद्यालय के छात्रावास में रहने वाले विद्यार्थियों ने भी इस अवसर पर विशेष उत्साह दिखाया। उन्होंने पारंपरिक नृत्य-गीतों के साथ-साथ हिमाचली संस्कृति पर आधारित गतिविधियों में भाग लिया। इस दिन छात्रावास में हिमाचली व्यंजनों को विशेष रूप से परोसा गया,  पारंपरिक पकवानों ने बच्चों को अपने स्वाद से हिमाचल की मिट्टी से जोड़ दिया।

विद्यालय की प्रधानाचार्या डॉ लखविंदर कौर अरोड़ा ने सभी विद्यार्थियों और शिक्षकों की सराहना करते हुए कहा कि ऐसे आयोजन न केवल सांस्कृतिक चेतना को जाग्रत करते हैं, बल्कि विद्यार्थियों को अपनी जड़ों से जोड़ते हैं। पूरे विद्यालय परिसर में उत्सव का उल्लास छाया रहा और सभी ने मिलकर इस दिन को आनंदपूर्वक और गर्व के साथ मनाया।

Photo of author

Hills Post

हम उन लोगों और विषयों के बारे में लिखने और आवाज़ बुलंद करने का प्रयास करते हैं जिन्हे मुख्यधारा के मीडिया में कम प्राथमिकता मिलती है ।

error: Not Allowed