सोलन कॉलेज में छात्रों ने सीखे सुरक्षित निवेश और साइबर सुरक्षा के गुर

Photo of author

By Hills Post

सोलन: हिमाचल प्रदेश के सोलन स्थित राजकीय महाविद्यालय में विद्यार्थियों को वित्तीय प्रबंधन और साइबर सुरक्षा के प्रति जागरूक करने के लिए एक विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया गया। परीक्षाओं की व्यस्तता के बावजूद इस सेबी पंजीकृत वित्तीय साक्षरता जागरूकता कार्यक्रम में 150 से अधिक छात्र-छात्राओं ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया और सुरक्षित डिजिटल लेनदेन व निवेश की रणनीतियां सीखीं।

छात्रों की सुविधा और परीक्षाओं को ध्यान में रखते हुए इस पूरे कार्यक्रम को तीन अलग-अलग सत्रों में बांटा गया था। पहला सत्र भौतिक विज्ञान, दूसरा जीवन विज्ञान और तीसरा सत्र कला एवं मानविकीके विद्यार्थियों के लिए आयोजित किया गया। यह सफल आयोजन महाविद्यालय की प्राचार्या डॉ. शिवानी शर्मा, संस्थान समन्वयक डॉ. सतीश कुमार और रसायन विज्ञान के विभागाध्यक्ष डॉ. योगेश जैन सहित डॉ. रमेश कश्यप, डॉ. संदीप शर्मा व डॉ. घनश्याम सोनी के विशेष मार्गदर्शन में संपन्न हुआ।

कार्यक्रम में मुख्य वक्ता के तौर पर सेबी के सर्टिफाइड स्मार्ट ट्रेनर निशांत महाजन ने शिरकत की। उन्होंने विद्यार्थियों को स्मार्ट निवेश, व्यावहारिक वित्तीय ज्ञान और साइबर ठगी से बचने के जरूरी टिप्स दिए। कार्यक्रम के समापन अवसर पर प्राचार्या डॉ. शिवानी शर्मा ने युवाओं को भविष्य के सही निवेश और बेहतर वित्तीय प्रबंधन को लेकर अपने विचार साझा किए। अंत में कार्यक्रम समन्वयक डॉ. सतीश कुमार ने मुख्य वक्ता निशांत महाजन, सभी संकाय सदस्यों और विद्यार्थियों का इस सफल आयोजन के लिए आभार व्यक्त किया।

Photo of author

Hills Post

हम उन लोगों और विषयों के बारे में लिखने और आवाज़ बुलंद करने का प्रयास करते हैं जिन्हे मुख्यधारा के मीडिया में कम प्राथमिकता मिलती है ।

error: Not Allowed