सोलन कॉलेज में सड़क सुरक्षा पर पोस्टर प्रतियोगिता, पारिक्षित ने जीता पहला स्थान

Photo of author

By Hills Post

सोलन: राजकीय महाविद्यालय सोलन के सड़क सुरक्षा क्लब की ओर से भौतिक विज्ञान प्रयोगशाला में “सड़क सुरक्षा: प्रत्येक जीवन अनमोल है” विषय पर एक पोस्टर निर्माण प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इस प्रतियोगिता का मुख्य उद्देश्य छात्र-छात्राओं को यातायात नियमों के प्रति जागरूक करना और सड़क सुरक्षा के महत्व को समझाना था।

विद्यार्थियों ने अपनी कला के माध्यम से हेलमेट और सीट बेल्ट पहनने, ट्रैफिक नियमों का सख्ती से पालन करने और गाड़ी चलाते समय मोबाइल फोन का इस्तेमाल न करने जैसे अहम संदेश दिए।

ये रहे प्रतियोगिता के विजेता

मुकाबले में शानदार प्रदर्शन करते हुए बी.कॉम. द्वितीय वर्ष के छात्र पारिक्षित ने पहला स्थान हासिल किया। इसके अलावा, बी.ए. द्वितीय वर्ष की मुस्कान मलिक ने दूसरा और बी.एससी. तृतीय वर्ष की आंचल शर्मा ने तीसरा स्थान प्राप्त किया।

महाविद्यालय की प्राचार्य डॉ. शिवानी शर्मा के मार्गदर्शन में हुए इस कार्यक्रम का संचालन सड़क सुरक्षा क्लब की संयोजक डॉ. शालिनी शर्मा ने किया। इस दौरान प्राध्यापक कात्यायनी, दीपिका और वंदना ने भी मौजूद रहकर विद्यार्थियों का हौसला बढ़ाया। कार्यक्रम के अंत में छात्रों को सड़क पर हमेशा सतर्क रहने और समाज में सुरक्षित ड्राइविंग का संदेश फैलाने के लिए प्रेरित किया गया।

Photo of author

Hills Post

हम उन लोगों और विषयों के बारे में लिखने और आवाज़ बुलंद करने का प्रयास करते हैं जिन्हे मुख्यधारा के मीडिया में कम प्राथमिकता मिलती है ।