श्री रेणुका जी: हिमाचल प्रदेश सिरमौर कला संगम का 63वां राष्ट्रीय महा अलंकरण समारोह प्रति वर्ष की भांति इस वर्ष भी 28 जून मंगलवार को श्री रेणुका जी के गुरु स्थान बायरी में श्रद्धा पूर्वक मनाया जाएगा। हिमाचल प्रदेश सिरमौर कला संगम के संस्थापक एवं ब्रह्म ऋषि आचार्य चंद्रमणि वशिष्ठ के जन्म उत्सव के अवसर पर आयोजित होने वाले इस महा अलंकरण समारोह में इस वर्ष 10 विभिन्न विभूतियों को उनके उत्कृष्ट योगदान के लिए अलंकृत किया जाएगा।

समारोह में मुख्य अतिथि के तौर पर साहित्य संस्कृति एवं कला साधक तथा लोक संस्कृति के पदमश्री विद्यानंद सरेक शिरकत करेंगे। हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय  के अध्यक्ष एवं वरिष्ठ साहित्यकार डॉक्टर ओपी शर्मा कार्यक्रम की अध्यक्षता करेंगे। विशिष्ठ अतिथि के तौर पर प्रधान संपादक हिमवंती मीडिया अरविंद गोयल रहेंगे। इस दौरान हिमवंती ई- विशेषांक का विमोचन भी किया जाएगा।

समारोह में प्रकाश भारती  तथा सिमरन भारती भजन एवं गजलों से माहौल को खुशनुमा बनाएंगे।अलंकरण समारोह का शुभारंभ परंपरा के अनुसार शाम 6:00 बजे शुरू कर दिया जाएगा। समारोह में हिमाचल प्रदेश के डॉक्टर चमन सिंह एवं अशोक गौतम, हरियाणा की साक्षी रावल को साहित्य पुरस्कार, डॉ कुलदीप शर्मा को समाजसेवा के लिए, डॉ महेंद्र राठौर व अनुष जोशी को लोक संगीत के लिए, सपना को संगीत के लिए, चंदन शर्मा  को चित्रकला के लिए व अर्जुन अत्रि को जैविक कृषि के लिए सम्मानित किया जाएगा |  

इन सभी लोगों को डॉक्टर परमार, पुष्कर महाराजा राजेंद्र प्रकाश सम्मान तथा आचार्य विशिष्ट सम्मान से सम्मानित किया जाएगा। वर्ष 1958 से हिमाचल प्रदेश सिरमौर कला संगम की इस महा अलंकरण समारोह में अब तक 1200 से अधिक देश प्रदेश के विशिष्ट विभूतियों को उनके योगदान के लिए अलंकृत कर चुका है।

Share.
Leave A Reply

Exit mobile version