HillsPost
    Facebook Twitter Instagram
    • परिचय
    • संपर्क करें :
    Facebook Twitter Instagram YouTube WhatsApp
    बुधवार, जून 7
    HillsPostHillsPost
    Demo
    • होम पेज
    • हिमाचल
    • राष्ट्रीय
    • खेल
    • टेक्नोलॉजी
    • राजनैतिक
    • क्राइम
    • दुर्घटनाएं
    • धार्मिक
    • स्वास्थ्य
    • अंतर्राष्ट्रीय
    • English
    HillsPost
    Home»हिमाचल»सोलन»हिमाचल में पुरूषों में प्रोस्टेट और महिलाओं में ब्रेस्ट कैंसर में आई कमी
    सोलन

    हिमाचल में पुरूषों में प्रोस्टेट और महिलाओं में ब्रेस्ट कैंसर में आई कमी

    संवाददाताBy संवाददाताफ़रवरी 4, 20232 Mins Read
    Facebook Telegram WhatsApp Twitter Pinterest LinkedIn Email
    Share
    WhatsApp Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    सोलन: हर साल दुनियाभर में 4 फरवरी को विश्व कैंसर दिवस मनाया जाता है। इस दिन का मकसद है लोगों को कैंसर बीमारी के प्रति जागरूक कर, इस बीमारी को मात देना है। हर साल कैंसर डे पर नई थीम जारी की जाती है। इसका उद्देश्य हैं, कैंसर के लक्षण और बचाव के लोगों को जानकारी देना। विश्व कैंसर दिवस 2023 की थीम है -क्लोज द केयर गैप। इस विषय में आईजीएमसी शिमला की कैंसर यूनिट के एचओडी डॉ.मनीष गुप्ता से बात की।

     डॉ. गुप्ता ने कहा कि हर साल 4 फरवरी को हर साल वल्र्ड कैंसर डे मनाया जाता है, ताकि दुनिया भर के लोगों में कैंसर के बारे में जागरुकता फैलाई जा सके। कैंसर एक जानलेवा बीमारी है, खासतौर पर अगर इसका निदान समय पर न हो सके। कैंसर का नाम सुनते ही लोग कांप जाते हैं, लेकिन इसके बारे में ज़्यादा से ज़्यादा जानकारी हासिल कर ही आप इससे बचाव कर सकते हैं।

     डॉ. गुप्ता ने बताया कि बताया कि आईजीएमसी शिमला में एक साल में करीब 750 रोगी उपचार के लिए आए हैं। अन्य राज्यों की तुलना में हिमाचल प्रदेश में कैंसर रोगियों के लिए अच्छी खबर है कि यहां ब्रेस्ट और प्रोस्टेट कैंसर में अच्छी रिकवरी रेट है। महिलाओं में जागरूकता आने के कारण वह समय पर अपनी मैमोग्राफी करवा लेती है, जिससे उनके ठीक होने के 60 से 90 फीसदी संभावनाएं है। इसी प्रकार पुरूष प्रोस्टेट कैंसर में 60 से 100 फीसदी तक ठीक हो रहे हैं।

    हिमाचल प्रदेश में बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं और आयुष्मान व हिमकेयर कार्ड की सहायता से लोग अपना  उपचार करवा रहे हैं। जिस व्यक्ति को कैंसर हुआ है, उसे साइकोलॉजिकल व फाइनेंशियल सहयोग की जरूरत होती है। महिलाओं में हाईजिन, वैक्सीनेशन और पुरूषों में तंबाकू व गुटका भी हिमाचल में अन्य राज्यों की तुलना में कम है। इससे लंग्स, मुंह, महिलाओं की ओवरी के कैंसर में कुछ हद तक कमी आई है। डॉ. गुप्ता ने बताया कि जागरूकता से हम इस जानलेवा बीमारी पर समय रहते नियंत्रण पा सकते हैं। वल्र्ड कैंसर डे मनाया जाता है ताकि लोगों को इस खतरनाक बीमारी के बारे में जागरूक किया जा सके कि कैंसर एक जानलेवा बीमारी है।

    Share. WhatsApp Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    संवाददाता

    Related Posts

    राज्य स्तरीय शूलिनी मेला के लिए 10 जून तक करें आवेदन

    जून 5, 2023

    जौणाजी स्कूल में ली पर्यावरण संरक्षण की शपथ

    जून 5, 2023

    अन्हेच स्कूल ने मनाया पर्यावरण दिवस

    जून 5, 2023

    जगजीत नगर स्कूल के बच्चों ने दिया पर्यावरण संरक्षण का संदेश

    जून 5, 2023

    मंझोल स्कूल के बच्चों ने पर्यावरण दिवस पर निकाली जागरूकता रैली

    जून 5, 2023

    सोलन में मनाया गया युवा महोत्सव

    मई 26, 2023

    Leave A Reply Cancel Reply

    Demo

    जलवायु परिवर्तन मानव जीवन के लिए खतरा

    जून 6, 2023

    मुख्यमंत्री ने पर्यावरण संरक्षण में उत्कृष्ट कार्य के लिए पुरस्कार प्रदान किए

    जून 5, 2023

    राज्य स्तरीय शूलिनी मेला के लिए 10 जून तक करें आवेदन

    जून 5, 2023

    जौणाजी स्कूल में ली पर्यावरण संरक्षण की शपथ

    जून 5, 2023

    अन्हेच स्कूल ने मनाया पर्यावरण दिवस

    जून 5, 2023
    Facebook Twitter Instagram Pinterest YouTube

    © 2023 NVO NEWS

    This news website follows the WADMA code of Ethics.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.