शिमला: हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने आज शिमला में आयोजित एक पत्रकार वार्ता में बताया कि हिमाचल प्रदेश पुलिस भर्ती पेपर लीक मामले में अब आगे की जांच सी.बी.आई. करेगी। मुख्यमंत्री ने कहा कि अब तक हिमाचल प्रदेश पुलिस भर्ती पेपर लीक मामले को लेकर एस.आई.टी. ने बेहतरीन काम किया है। उन्होंने कहा कि इसा मामले के तार बाहरी राज्यों से जुड़ गए हैं, अब तक इस मामले में 10 राज्यों से 73 लोगों को गिरफ्तार किया गया है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि अब तक 8 लाख 50 हजार की रिकवरी की गई हैं, 15 मोबाइल और एक स्विफ्ट कार को भी एस.आई.टी. ने बरामद की हैं। एस.आई.टी. के कार्य की प्रशंसा करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि लोगों की मांग पर अब इस मामले की जांच पुलिस को अलग रखा जाने का निर्णय लिया हैं | अब इस मामले की जांच सी.बी.आई. करेगी।

मुख्यमंत्री ने कहा कि पेपर लीक मामला पुलिस भर्ती का है, सरकार का प्रयास है कि मामले में निष्पक्ष जांच हो सके और जल्द नई भर्ती प्रक्रिया शुरू की जाएगी ।

Share.
Leave A Reply

Exit mobile version