नाहन में अग्रवाल महिला मंडल ने मनाया हरियाली तीज महोत्सव

नाहन : आज नाहन के के हिंदू आश्रम में हरियाली तीज के अवसर पर अग्रवाल समाज से जुड़ी महिलाओं ने अग्रवाल महिला मिलन समारोह का आयोजन किया। समारोह में महिलाओं ने बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया।

इस अवसर पर महिला अग्रवाल समाज की महासचिव निशा अग्रवाल ने बताया कि हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी अग्रवाल समाज से जुड़ी महिलाओं द्वारा हरियाली तीज पर यह कार्यक्रम आयोजित किया गया। जिसमें अग्रवाल समाज से जुड़ी महिलाओं ने बड़ी संख्या में हिस्सा लिया।

teej festival nahan

उन्होंने बताया कि कार्यक्रम के दौरान महिलाओं के लिए ग्रुप डांस और मॉडलिंग का भी आयोजन किया गया। जिसमें 50 वर्ष से कम आयु और 50 वर्ष से अधिक आयु की महिलाओं के लिए तीज क्वीन चुनी गई। उन्होंने बताया कि आज यहां आयोजित की गई विभिन्न प्रतियोगिताओं की विजेता महिलाओं को पुरस्कार भी वितरित किए गए और कार्यक्रम के अंत में लकी ड्रा भी निकाला गया।

उन्होंने बताया कि यह पर्व भगवान शिव और माता पार्वती के मिलन का प्रतीक है। माता पार्वती ने 108 बार भगवान शिव को पाने के लिए तपस्या की थी और 108 बार उन्हें भगवान शिव को पति के रूप में प्राप्त हुए थे। इसी खुशी के उपलक्ष में महिलाओं द्वारा आज का पर्व तीज हरियाली के रूप में मनाया जाता है। आज के दिन महिलाएं पति की लंबी उम्र के लिए व्रत रखती है और देर शाम गौरी गणेश और भगवान शिव की पूजा अर्चना के बाद व्रत खोला जाता है।