नहीं थम रहा हादसों का दौर, रोनहाट में एक और दर्दनाक हादसा

नाहन : सिरमौर जिला के शिलाई उपमंडल के रोनहाट में एक आल्टो ALTO कार दुर्घटनाग्रस्त हो गई है जिसमें सवार एक व्यक्ति की मौत हो गई है। पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक दुर्घटना लगभग सायं 6: 15 के आसपास हुई। कार में सवार एकमात्र 48 वर्षीय प्रताप सिंह पुत्र नेंन सिंह निवासी (कोटी) ग्राम पंचायत कोटी बोंच की मौत हो गई है। पुलिस के अनुसार वह कार में अकेला ही था।

रोनहाट

बताया जा रहा है यह व्यक्ति रोनहट के पास ही भद्रासी में परिवार संग रहता था। व्यक्ति रोनहाट से अपनी गाड़ी HP85 1471 में घर की और जा रहा था। तभी रोनहाट मन्दिर से कुछ दूरी पर गाड़ी अनियंत्रित होकर खाई में जा गिरी।
स्थानीय लोगों ने सूचना के तुरंत बाद व्यक्ति को खाई से निकालकर रोनहाट PHC पहुँचाया। लेकिन तब तक देर हो चुकी थी। डॉक्टर ने व्यक्ति को मृत घोषित कर दिया।

SDM शिलाई सुरेंद्र मोहन ने मामले की पुष्टि करते हुए बताया कि रोनहाट में एक ऑल्टो कार दुर्घटनाग्रस्त हो गई है। उन्होंने बताया कि व्यक्ति का पोस्टमार्टम करवाया जा रहा है। ओर पीड़ित परिवार को 25000 फोरी राहत दी जा रही है। दुर्घटना के कारणों की जांच पुलिस द्वारा की जा रही है।

Photo of author

पंकज जयसवाल

पंकज जयसवाल, हिल्स पोस्ट मीडिया में न्यूज़ रिपोर्टर के तौर पर खबरों को कवर करते हैं। उन्हें पत्रकारिता में लंबे समय का अनुभव है। इससे पहले वह समाज सेवी संगठनों से जुड़े रहे हैं और हजारों युवाओं को कंप्यूटर की शिक्षा देने के साथ साथ रोजगार दिलवाने में महत्वपूर्ण भूमिका अदा की है।

error: Not Allowed