Author: संवाददाता

ऊना: मानवीय सरोकारों को सर्वोच्च अधिमान देते हुए प्रदेश सरकार ने हर वर्ग की बेहतरी के लिए कई योजनाएं संचालित की हैं, जिनमें सामाजिक सुरक्षा पेंशन, महिला सुरक्षा, वृद्धजनों तथा आर्थिक रूप से कमज़ोर व पिछडे़ वर्गों को आवास सुविधा प्रदान करने, गरीब तथा जरूरतमंद लोगों को मुफ्त एवं गुणात्मक स्वास्थ्य सुविधाएं प्रदान करने जैसे क्षेत्रों में राज्य सरकार ने ठोस कदम उठाए हैं, जिससे सभी वर्गों को बड़ी राहत मिली है। यह बात आज एच.पी.एस.आई.डी.सी. के उपाध्यक्ष प्रो. राम कुमार ने हरोली में पात्र लोगों को राहत वितरण समारोह में कही। कार्यक्रम के दौरान उन्होंने हरोली विस क्षेत्र के…

Read More

मंडी: मुख्यमंत्री जय राम ठाकुर ने आज (गुरुवार) को शिमला से प्रदेश के लिए 40 मेडिकल मोबाइल यूनिट्स और 10 रीनल केयर केंद्रों (डायलिसिस सुविधा) का लोकार्पण किया। ये सेवाएँ पब्लिक चैरिटेबल ट्रस्ट ‘दी हंस फाउंडेशन’ द्वारा संचालित की जा रही हैं। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने वर्चुअल माध्यम से जोनल अस्पताल मंडी में हंस रीनल केयर केंद्र का लोकार्पण भी किया। कार्यक्रम के उपरांत उन्होंने सांकेतिक तौर पर 15 मेडिकल मोबाइल यूनिट्स को हरी झंडी दिखा कर रवाना किया।इस कार्यक्रम के सीधे प्रसारण के लिए सीएमओ सभागार मंडी में विशेष व्यवस्था की गई थी। इसमें उपायुक्त अरिंदम चौधरी, मुख्य…

Read More

नाहन: भाषा एवं संस्कृति विभाग द्वारा आज दो दिवसीय लोक वाद्य दल एवं लोक नृत्य प्रतियोगिता का आयोजन नाहन के एसएफडीए हॉल में किया गया। जिसका शुभारंभ पुलिस अधीक्षक सिरमौर ओमापति जमवाल ने किया। इस अवसर पर ओमापति जमवाल ने उपस्थित लोगों को संबोधित करते कहां की प्राचीन सभ्यता एवं संस्कृति को अगली पीढ़ी तक पहुंचाने की जिम्मेवारी हम सभी की है। उन्होंने बताया कि ऐसे आयोजनों में शामिल होकर कलाकारों में जहां प्रतिस्पर्धा की भावना पैदा होती है वही लोक संस्कृति के प्रति उनकी समझ में और परिपक्वता आती है उन्होंने कहा कि कलाकारों, साहित्यकारों व अन्य विधाओं से…

Read More

नाहन: जिला सिरमौर के मुख्यालय नाहन स्थित बचत भवन के सभागार में आज जिला स्तरीय बाल संरक्षण समिति कार्यशाला का आयोजन किया गया, जिसकी अध्यक्षता बाल संरक्षण समिति के अध्यक्ष अभयकांत अग्रवाल ने की।अभयकांत अग्रवाल ने अपने संबोधन में कहा कि असहाय एवं आश्रयहीन बच्चों के संरक्षण के प्रति पूरे समाज को सजग रहने की नितांत आवश्यकता है तभी हम उनका असामाजिक तत्वों से बचाव व संरक्षण कर सकते हैं। उन्होंने कहा कि यह जागरूकता शिविर पुलिस, बाल संरक्षण समिति, किशोर न्याय बोर्ड के आपसी समन्वय के लिए मील का पत्थर सिद्ध होगा, जिससे प्रभावित बच्चों को त्वरित सहायता व…

Read More

ऊना: औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान बंगाणा में एकीकृत संचार और आउटरीच कार्यक्रम के अंतर्गत हर घर दस्तक मुफ्त कोरोना टीकाकरण जागरूकता रैली निकाली गई। औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान बंगाणा के प्रधानाचार्य कपिल ठाकुर ने जागरूकता रैली को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। यह जागरूकता रैली आईटीआई प्रांगण से शुरू होकर आसपास के क्षेत्रों से होते हुए वापिस आईटीआई के प्रांगण में समाप्त हुई। इस जागरूकता रैली में आईटीआई के छात्र-छात्राओं द्वारा जन-जन का यही नारा टीके से कोरोना मुक्त हो भारत हमारा, हम सबको टीका लगवाना है कोरोना को जड़ से मिटाना है, नारो द्वारा लोगों को जागरूक किया गया। आईटीआई में…

Read More

सोलन: जिला सोलन के अंतर्गत आने वाले सुबाथू से कुछ दूरी पर गंबर पुल के समीप आज एक दर्दनाक हादसा हुआ है। बताया जाता है कि एक कार पुल के समीप पहुंचते ही अनिंयत्रित होकर नीचे गंबर खड्ड में गिर गई | मिली जानकारी के अनुसार कार में सवार दोनों भाई-बहन चंडीगढ़ से सोलन के कसोल जा रहे थे, हादसे में दोनों भाई बहन की घटनास्थल पर ही मौत हो गई है । जानकरी मिली है की यह हादसा उस समय हुआ, जब यह कार सवार गंबर पुल से पहले उतराई उतर रहे थे। जैसे ही कार पुल से समीप…

Read More

बिलासपुर: हिमाचल प्रदेश के बिलासपुर जिला में कलर के समीप एक एंबुलेंस खाई में गिरीने का समाचार मिला है | बताया जाता है की चार एंबुलेंस एक साथ मंडी के निजी संस्थान के लिए जा रही थी और कलर गांव के समीप एक एंबुलेंस चालक नियंत्रण खो बैठा जिसके कारण एंबुलेंस खाई में जा गिरी | जैसे ही स्थानीय लोगों को दुर्घटना की सूचना मिली चालक को बाहर निकाल लोगों ने चालक को बाहर निकाला | बताया जाता है कि चालक सुरक्षित है और उसे हल्की चोट आई है | स्थानीय पुलिस मामले की जांच कर रही है |

Read More

शिमला: हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री जय राम ठाकुर ने पंचायती राज संस्थाओं के प्रतिनिधियों से सरकार की कल्याणकारी योजनाओं और कार्यक्रमों का लाभ आम आदमी तक पहुंचाने के प्रयास करने का आग्रह किया है। वह आज यहां अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर एक संस्था द्वारा आयोजित प्राइड ऑफ हिमाचल वेबिनार को संबोधित कर रहे थे। इस कार्यक्रम में शिमला, सोलन और सिरमौर जिला की 429 पंचायतों की महिला प्रधानों और विभिन्न क्षेत्रों में श्रेष्ठ प्रदर्शन कर प्रदेश का नाम रौशन करने वाली महिलाओं ने भाग लिया। मुख्यमंत्री ने कहा कि पंचायती राज संस्थाओं के प्रतिनिधियों को लोगों को सरकार…

Read More

मंडी: हिमाचल प्रदेश के राज्यपाल राजेंद्र विश्वनाथ आर्लेकर ने आज मण्डी में आयोजित सात दिवसीय अन्तरराष्ट्रीय शिवरात्रि महोत्सव के समापन समारोह के अवसर पर कहा कि हिमाचल प्रदेश के मेले एवं त्यौहार अपने में अनूठे होेते हैं और यह राज्य की समृद्ध सांस्कृतिक विरासत को संजोए हुए हैं। राज्यपाल ने कहा कि इस महोत्सव की बहुमूल्य परम्पराओं को भावी पीढ़ी के लिए संरक्षित रखा जाना चाहिए, क्योंकि यह एक राज्य एवं राष्ट्र के रूप में हमारी पहचान की पुष्टि करती हैं। उन्होंने कहा कि हिमाचल प्रदेश में वर्ष भर उत्सव एवं त्यौहार पूरे उत्साह के साथ मनाए जाते हैं। यह…

Read More

शिमला: हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री जय राम ठाकुर ने आज मण्डी जिला के जोगिन्द्रनगर में अन्तरराष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर आयोजित राज्य स्तरीय समारोह की अध्यक्षता करते हुए कहा कि महिला सशक्तिकरण के बिना हम दीर्घकालिक आर्थिक विकास की कल्पना नहीं कर सकते हैं और किसी भी राष्ट्र की सामाजिक उन्नति और आर्थिक विकास को आंकने के लिए लैंगिक समावेशन मुख्य कारक होता है। जय राम ठाकुर ने कहा कि राज्य सरकार महिला सशक्तिकरण एवं लैंगिक समानता के लिए प्रतिबद्ध है और इस दिशा में कई ठोस कदम उठाए गए हैं। उन्होंने कहा कि वर्ष 2022-23 के बजट में…

Read More