Author: संवाददाता

बिलासपुर: हिमाचल प्रदेश के बिलासपुर जिला में कलर के समीप एक एंबुलेंस खाई में गिरीने का समाचार मिला है | बताया जाता है की चार एंबुलेंस एक साथ मंडी के निजी संस्थान के लिए जा रही थी और कलर गांव के समीप एक एंबुलेंस चालक नियंत्रण खो बैठा जिसके कारण एंबुलेंस खाई में जा गिरी | जैसे ही स्थानीय लोगों को दुर्घटना की सूचना मिली चालक को बाहर निकाल लोगों ने चालक को बाहर निकाला | बताया जाता है कि चालक सुरक्षित है और उसे हल्की चोट आई है | स्थानीय पुलिस मामले की जांच कर रही है |

Read More

शिमला: हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री जय राम ठाकुर ने पंचायती राज संस्थाओं के प्रतिनिधियों से सरकार की कल्याणकारी योजनाओं और कार्यक्रमों का लाभ आम आदमी तक पहुंचाने के प्रयास करने का आग्रह किया है। वह आज यहां अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर एक संस्था द्वारा आयोजित प्राइड ऑफ हिमाचल वेबिनार को संबोधित कर रहे थे। इस कार्यक्रम में शिमला, सोलन और सिरमौर जिला की 429 पंचायतों की महिला प्रधानों और विभिन्न क्षेत्रों में श्रेष्ठ प्रदर्शन कर प्रदेश का नाम रौशन करने वाली महिलाओं ने भाग लिया। मुख्यमंत्री ने कहा कि पंचायती राज संस्थाओं के प्रतिनिधियों को लोगों को सरकार…

Read More

मंडी: हिमाचल प्रदेश के राज्यपाल राजेंद्र विश्वनाथ आर्लेकर ने आज मण्डी में आयोजित सात दिवसीय अन्तरराष्ट्रीय शिवरात्रि महोत्सव के समापन समारोह के अवसर पर कहा कि हिमाचल प्रदेश के मेले एवं त्यौहार अपने में अनूठे होेते हैं और यह राज्य की समृद्ध सांस्कृतिक विरासत को संजोए हुए हैं। राज्यपाल ने कहा कि इस महोत्सव की बहुमूल्य परम्पराओं को भावी पीढ़ी के लिए संरक्षित रखा जाना चाहिए, क्योंकि यह एक राज्य एवं राष्ट्र के रूप में हमारी पहचान की पुष्टि करती हैं। उन्होंने कहा कि हिमाचल प्रदेश में वर्ष भर उत्सव एवं त्यौहार पूरे उत्साह के साथ मनाए जाते हैं। यह…

Read More

शिमला: हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री जय राम ठाकुर ने आज मण्डी जिला के जोगिन्द्रनगर में अन्तरराष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर आयोजित राज्य स्तरीय समारोह की अध्यक्षता करते हुए कहा कि महिला सशक्तिकरण के बिना हम दीर्घकालिक आर्थिक विकास की कल्पना नहीं कर सकते हैं और किसी भी राष्ट्र की सामाजिक उन्नति और आर्थिक विकास को आंकने के लिए लैंगिक समावेशन मुख्य कारक होता है। जय राम ठाकुर ने कहा कि राज्य सरकार महिला सशक्तिकरण एवं लैंगिक समानता के लिए प्रतिबद्ध है और इस दिशा में कई ठोस कदम उठाए गए हैं। उन्होंने कहा कि वर्ष 2022-23 के बजट में…

Read More

राजगढ: प्रदेश सरकार की विभिन्न कल्याणकारी नीतियों, कार्यक्रमों व उपलब्धियों की जानकारी दूर दराज के क्षेत्रों तक पहुंचाने के लिए सूचना एवं जन सम्पर्क विभाग के चूडे़श्वर लोक नृत्य कला मंच राजगढ़ के कलाकारों द्वारा आज पच्छाद विधान सभा क्षेत्र की ग्राम पंचायत सिरमौरी मंदिर तथा सराहां के जंज घर में कार्यक्रम प्रस्तुत कर लोगों को जागरूक किया गया। दल के कलाकारों ने गीत, संगीत, नुक्कड नाटक व सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत कर प्रदेश सरकार की विभिन्न जन कल्याणकारी योजनाओं व कार्यक्रमों के बारे में लोगों को जानकारी प्रदान कर जागरूक किया। कलाकारों द्वारा सामाजिक सुरक्षा पेंशन, मुख्यमंत्री गृहिणी सुविधा योजना,…

Read More

शिमला: हिमाचल प्रदेश विधानसभा के बजट सत्र के दौरान वीरभद्र सिंह पर की गई कथित टिप्पणी को लेकर विक्रमादित्य सिंह ने कड़ी प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए, मंत्री महोदय को अपनी खलटी में रहने की सलाह दी थी। वन मंत्री ने आज यहां पत्रकारों से बातचीत में विक्रमादित्य सिंह के उस बयान पर पलटवार करते हुए कहा कि उन्होंने सदन में वीरभद्र सिंह का नाम तक नहीं लिया। उन्होंने कहा कि मैंने सिर्फ यह कहा कि आपके जमाने में तो सेब भी ढोए जाते थे स्कूटरों पर | उन्होंने कहा कि प्रवर्तन निदेशालय (ई.डी.) में विक्रमादित्य के विरुद्ध मामले चल रहे…

Read More

नाहन: जिला सिरमौर में 12 मार्च 2022 को जिला विधिक सेवा प्राधिकरण द्वारा जिला न्यायालय व अधीनस्थ न्यायालय में लोक अदालत का आयोजन किया जाएगा। यह जानकारी अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, सिरमौर आर के चौधरी ने दी । उन्होंने बताया कि राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकरण, नई दिल्ली व हिमाचल प्रदेश राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण, शिमला के निर्देश पर हिमाचल प्रदेश के सभी जिला न्यायालय व अधीनस्थ न्यायालय में 12मार्च 2022 को राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन किया जा रहा है।उन्होंने बताया कि इस लोक अदालत में वैवाहिक मामले, मोटर दुर्घटना दावा, बैंक चौक बाउंस के मामले , श्रम कानून,…

Read More

नाहन: जिला सिरमौर में सरकार की विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं, नितियों व कार्यक्रमों को आमजन तक पहुंचाने के लिए विशेष प्रचार अभियान चलाया जा रहा है, जिसमें सूचना एवं जनसर्म्पक विभाग के कलाकारों द्वारा नुक्कड़ नाटक व गीत-संगीत के माध्यम से ग्रामीण क्षेत्र के लोगों को इन योजनाओं का लाभ लेने के लिए प्रेरित किया जा रहा है। इस अभियान के अन्तर्गत आज श्री रेणुका जी विधानसभा क्षेत्र की ग्राम पंचायत घण्डूरी व देवा मानल तथा पच्छाद विधानसभा क्षेत्र की ग्राम पंचायत डिब्बर व नेहरटी भगोट में फोक मीडिया कार्यक्रम आयोजित किए गए जिसमें उपस्थित लोगों को जनमंच, मुख्यमंत्री गृहिणी सुविधा…

Read More

मंडी: हिमाचल प्रदेश रैडक्रास सोसायटी की उपाध्यक्ष डॉ. साधना ठाकुर ने रविवार को जिला मंडी के सराज क्षेत्र की राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला बगस्याड़ में उत्कृष्ट विद्यालय प्रबंधन समिति सम्मान एवं सामुदायिक सहभागिता कार्यक्रम की अध्यक्षता की । इस दौरान उन्होंने बेहतर कार्य करने के लिए स्कूल प्रबंधन समितियों को सम्मानित किया। इससे पहले डॉ. साधना ठाकुर ने बगस्याड़ स्कूल में स्मार्ट क्लासरूम का उद्घाटन भी किया । इस मौके अपने संबोधन में डॉ. साधना ठाकुर ने कहा कि राज्य सरकार द्वारा राष्ट्रीय शिक्षा नीति को राज्य में पूरी तरह से लागू किया जा रहा है । समग्र शिक्षा कार्यक्रम…

Read More

नई दिल्ली: महिलाओं के विश्व कप 2022 में आज भारत और पाकिस्तान की महिला टीमें एक अभूतपूर्व मुकाबले की गवाह बनी | भारत की कप्तान मिताली राज ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया | भारत की महिला टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए आईसीसी महिला विश्व कप के पहले मैच में भारत को सात विकेट पर 244 रन बनाने में मदद की। सलामी बल्लेबाज शैफाली वर्मा के शून्य पर आउट होने के बाद बल्लेबाजी करने उतरी भारतीय टीम पर दबाव था, लेकिन टीम ने धैर्य नहीं खोने दिया । पूजा ने 59 बॉल खेलते हुए 67 रन…

Read More