लेखक: संवाददाता

पालमपुर: चौधरी सरवन कुमार हिमाचल प्रदेश कृषि विश्वविद्यालय के प्रयासों से प्रगतिशील सब्जी उत्पादक गरीब दास को केंद्रीय कृषि व किसान कल्याण मंत्रालय की तरफ से एक लाख की धनराशि का राष्ट्रीय सम्मान मिलेगा। उपमंडल बैजनाथ के पपरोला के निकट बुरली कोठी गांव के प्रगतिशील किसान गरीब दास को यह सम्मान भारत सरकार द्वारा सिंतबर माह में प्रदान किया जाएगा। कुलपति प्रो.एच.के. चौधरी ने यह खुलासा करने के बाद विश्वविद्यालय में कृषिदूत गरीब दास औरउनकी धर्मपत्नी सिमरी देवी को हिमाचली शाल से सम्मानित किया। उन्होंने बताया किगरीब दास 40 वर्षों से अधिक समय से देसी खीरा (पारंपरिक ककड़ी) की खेतीकर…

Read More

मंडी: आपदा पश्चात आकलन के लिए मंडी पहुंचे केंद्रीय दल ने बुधवार को बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का दौरा कर नुकसान का आकलन किया। दल में केंद्र  सरकार  के   स्वास्थ्य, शहरी विकास व अन्य मंत्रालयों से  उच्चस्तरीय अधिकारी  प्रेरणा सिंह, अवनीत रंधाबा, चंद्र पाल  और रानू शामिल हैं।  तीन दिवसीय दौरे आर आए केंद्रीय दल ने दौरे के पहले दिन मंडी में रघुनाथ का पधर, पंचवक्त्र महादेव मंदिर, बाड़ी गुमाणू समेत अन्य क्षेत्रों में जाकर 7 से 15 जुलाई के मध्य बाढ़ और भूस्खलन से लोक निर्माण, जलशक्ति, विद्युत बोर्ड समेत अन्य विभागों की परियोजनाओं को हुई क्षति का जायजा लिया…

Read More

सोलन: सीनियर सेकंडरी स्कूल चायल में  मेरी माटी, मेरा देश कार्यक्रम के तहत करीब 100 पौधे लगाए गए।  स्कूल प्रिंसिपल कुलभूषण शर्मा ने बताया कि स्कूल की NSS यूनिट ने चायल के मिहाणी की वाटिका कुंज में पौधरोपण किया।  कार्यक्रम का आयोजन वन विभाग चायल, ग्राम पंचायत चायल व सी.से. स्कूल के संयुक्त तत्वावधान में किया गया। एनएसएस के कार्यक्रम अधिकारी व प्रवक्ता हिन्दी रामानंद सागर ने बताया कि  मेरी माटी , मेरा देश के तहत वाटिका कुंज में देवदार, बान, मलूक समेत अन्य प्रजातियों के 100 पौधे लगाए गए।  इस अवसर पर वन विभाग से विजय कुमार शर्मा, अनिल ठाकुर,…

Read More

 सोलन: विकासखंड कंडाघाट के सीनियर सेकंडरी स्कूल मंझोल में मेरी माटी, मेरा देश कार्यक्रम के तहत पौधरोपण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। स्कूली बच्चों, स्कूल स्टाफ व एसएमसी प्रतिनिधियों ने मिलकर पौधारोपण किया। “मेरी माटी मेरा देश ”  के तहत स्कूल के साथ लगती जमीन पर 75 औषधीय पौधे रोपे गए। यह कार्यक्रम स्कूल प्रिंसिपल अमिता कश्यप की अध्यक्षता में हुआ। इस मौके पर एसएमसी प्रधान उमेश शर्मा भी विशेष रूप से मौजूद रहे। विद्यालय की प्रधानाचार्य अमिता कश्यप ने बताया कि “मेरी माटी मेरा देश ” के तहत स्कूल पौधों का रोपण किया। इसमें देवदार, अनार, एलोवीरा, अश्वगंधा समेत अन्य पौधे…

Read More

मंडी: वल्लभ राजकीय महाविद्यालय मंडी में अध्ययनरत विद्यार्थियों की सुविधा के लिए हिमाचल पथ परिवहन निगम मंडी (एचआरटीसी) ने महाविद्यालय परिसर में रियायती बस पास बनाने की बड़ी सुविधा प्रदान की है।  इस सुविधा से कॉलेज के हजारों विद्यार्थी लाभान्वित होंगे । उन्हें पास बनवाने के लिए बस अड्डे में कतारों में लगने से निजात मिलेगी तथा उनके बहुमूल्य समय की भी बचत होगी । क्षेत्रीय प्रबंधक, पथ परिवहन निगम मंडी पियूष शर्मा ने बताया कि इस कार्य के लिए निगम ने महाविद्यालय में दो कर्मचारी अस्थाई तौर पर तैनात किए हैं। बता दें, इस सुविधा के लिए विद्यार्थी एचआरटीसी…

Read More

श्री रेणुका जी: हरिपुरधार के निकट थौला गांव के प्रियांशु तोमर का चयन पंडित जवाहरलाल नेहरू मेडिकल कॉलेज चंबा में MBBS के लिए हुआ है। प्रियांशु की इस उपलब्धि से उनके गांव व क्षेत्र में खुशी की लहर है । प्रियांशु तोमर के पिता लाल सिंह तोमर हिमाचल प्रदेश आयुष विभाग में मुख्य फार्मेसिस्ट के पद पर कार्यरत हैं और उनकी माता हेमा देवी एक गृहणी है। प्रियांशु तोमर ने दसवीं कक्षा सरस्वती विद्या मंदिर नाहन से उत्तीर्ण की और उसके बाद 11वीं और 12वीं की परीक्षा कैरियर अकादमी विद्यालय नाहन से पास की। उसके पश्चात उन्होंने इसी अकादमी से…

Read More

सोलन: सिरमौर कल्याण मंच सोलन ने शुक्रवार को हिमाचल निर्माता एवं प्रदेश के प्रथम मुख्यमंत्री स्व.डा.यशवंत सिंह परमार की 117वीं जयंति हर्षोल्लास के साथ मनाई। सर्वप्रथम मंच के सदस्यों एवं विभिन्न राजनीतिक दलों के लोगों ने मालरोड़ स्थित चिल्ड्रन पार्क में स्थापित हिमाचल निर्माता डा.यशवंत सिंह की मूर्ति पर माल्यापर्ण किया। श्रद्धांजलि कार्यक्रम में नगर निगम सोलन की महापौर पूनम ग्रोवर ने  मुख्यातिथि के रूप में भाग लिया। जबकि निगम के उप महापौर राजीव कौड़ा ने विशिष्ट अतिथि के रूप में भाग लिया। सिरमौर कल्याण मंच सोलन के अध्यक्ष बलदेव चौहान की देखरेख में सभी ने हिमाचल निर्माता डा.यशवं सिंह…

Read More

सोलन:  डॉ यशवंत सिंह परमार औद्यानिकी एवं वानिकी विश्वविद्यालय, नौणी के कुलसचिव (रजिस्ट्रार) 2016 बैच के आईएएस अधिकारी संदीप नेगी का बुधवार प्रात: पीजीआई चंडीगढ़ में निधन हो गया। वे 47 वर्ष के थे और लंबे समय से बीमार चल रहे थे। मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू ने भारतीय प्रशासनिक सेवा के अधिकारी एवं डॉ. यशवंत सिंह परमार उद्यानिकी एवं वानिकी विश्वविद्यालय नौणी के कुलसचिव संदीप नेगी के निधन पर गहरा दु:ख व्यक्त किया है। ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू ने ईश्वर से दिवंगत आत्मा की शांति तथा शोक संतप्त परिवार को इस अपूर्णीय क्षति को सहन करने की शक्ति प्रदान…

Read More

सोलन: हिमाचल में भारी बारिश के बाद भूस्खलन का सिलसिला लगातार जारी है । प्रदेश में कई सड़कें गंभीर रूप से क्षतिग्रस्त हो गई हैं, कुछ पूरी तरह से नष्ट हो गई हैं, जिससे लोगों की आवाजाही में बाधा उत्पन्न हुई है और काफी कठिनाइयां पैदा हो रही हैं। ताजा घटना में, मंगलवार रात जिला सोलन के चक्की मोड़ के पास भारी भूस्खलन के बाद चंडीगढ़-शिमला राष्ट्रीय राजमार्ग-05 पूरी तरह से बंद हो गया है। भारी भूस्खलन के कारण मलबा आने से सड़क पूरी तरह अवरुद्ध हो गई। परिणामस्वरूप, यातायात की आवाजाही को कसौली के माध्यम से वैकल्पिक मार्ग की…

Read More

नई दिल्ली: सर गंगा राम हॉस्पिटल में कार्यरत वरिष्ठ हार्ट रोग विशेषज्ञ डॉक्टर कविता त्यागी ने एक जटिल हृदय संबंधी प्रक्रिया को अंजाम दिया, जिसके परिणामस्वरूप एक 80 साल के बुजुर्ग मरीज की जान बचाई गई। डॉ. कविता  के नेतृत्व में डॉक्टरों की एक टीम द्वारा एक बुजुर्ग व्यक्ति पर एओर्टिक स्टेनोसिस के इलाज के लिए जटिल और उच्च जोखिम वाली ट्रांसकैथेटर एओर्टिक वाल्व इम्प्लांटेशन (टीएवीआई) प्रक्रिया को सफलतापूर्वक किया गया। उक्त बुजर्ग का वाल्व सिकुड़ गया था तथा ठीक से नहीं खुलता है जिससे हृदय से शरीर तक रक्त का प्रवाह कम हो गया था जिसपर डॉ कविता ने…

Read More