Author: संवाददाता

सोलन: 1st (पहली) NCC गल्र्ज बटालियन सोलन के मुख्यालय में एक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। यहां आयोजित पीपइंग सेरेमनी में धर्मशाला कॉलेज में तैनात लेफ्टिनेंट मोनिका शर्मा को पदोन्नत कर कैप्टन बनाया गया। कार्यक्रम का उद्घाटन डॉ. सुमिता मुखर्जी ने किया। उन्होंने अपने संबोधन में छात्राओं के सर्वागींण विकास की बात कही। इस अवसर पर पदोन्नत कैप्टन मोनिका शर्मा को पदोन्नति पर बधाई दी। पीपइंग सेरेमनी के उपरांत एनसीसी बटालियन के प्रमुख अधिकारियों, एसोसिएट एनसीसी ऑफिसर (एएनओ) के साथ एक बैठक हुई। बैठक की अध्यक्षता 1st NCC गल्र्ज बटालियन सोलन के कमांडिंग ऑफिसर कर्नल संजय शांडिल ने की। इसमें एनसीसी…

Read More

सोलन: न्याय विभाग, भारत सरकार के द्वारा जन-जन तक अपनी जनहित सेवाओं की जानकारी प्रदान करने हेतु एक दिवसीय स्टेट लेवल टेली लॉ कार्यशाला एवं मेले का आयोजन रायत बाहरा यूनिवर्सिटी वाकनाघाट में किया गया। कार्यशाला का शुभारंभ डायरेक्टर डिजिटल टेक्नोलॉजी व गर्वनेंस डॉ. निपुण जिंदल ने किया। इस मौके पर विजय लक्ष्मी अतिरिक्त सचिव हिमाचल प्रदेश लीगल सर्विस अथॉरिर्टी, एसडीएम कंडाघाट सिद्धार्थ आचार्य, अशोक चोहान राज्य प्रमुख सीसीएस विशेष रूप से शिरकत की। न्याय विभाग, भारत सरकार द्वारा संचालित टेली लॉ सर्विस के अंतर्गत वकीलों द्वारा लोगों को मुफ्त कानूनी सलाह प्रदान कर उनकी समस्याओं का निराकरण किया जाता…

Read More

सोलन: गांधी समारक निधि के स्थापना के डायमंड जुबली पर नई दिल्ली में गांधी पीस फांउडेशन में आयोजित दो दिवसीय सम्मेलन में सोलन के लेखक विनोद भारद्वाज की किताब गांधी इन शिमला पर चर्चा हुई। सम्मेलन की अध्यक्षता गांधी स्मारक निधि  के अध्यक्ष रामचंद्र राही ने की, जबकि कार्यक्रम का संचालन गांधी स्मारक निधि के महासचिव संजय सिंह ने किया। सम्मेलन में देश के 19 राज्यों के प्रतिनिधियों ने भाग लिया। विनोद भारद्वाज ने इस सम्मेलन में शिरकत की। अपनी पुस्तक की जानकारी देते हुए विनोद भारद्वाज ने गांधी के शिमला प्रवास पर लिखी अपनी पुस्तक गांधी इन शिमला, पर चर्चा करते हुए…

Read More

सोलन: कुरूक्षेत्र के श्री कृष्ण इंस्टीट्यूट ऑफ इंजीनियरिंग एंड टेक्नोलॉजी में आयोजित 14वीं सीनियर नेशनल ड्रॉप रोबॉल प्रतियोगिता में हिमाचल प्रदेश की टीम ने तीसरा स्थान हासिल किया। यह स्थान हिमाचल प्रदेश की टीम ने युगल मुकाबले में हासिल किया। प्रतियोगिता का आयोजन 29 मार्च से 31 मार्च तक किया गया। हिमाचल प्रदेश ड्रॉप रोबॉल एसोसिएशन के अध्यक्ष गोबिंद सिंह ने बताया कि इस प्रतियोगिता में हिमाचल प्रदेश के 25 महिला व पुरूष खिलाडिय़ों ने भाग लिया। उन्होंने बताया कि हिमाचल इस आधुनिक भारतीय खेल में ऊंचाइयों की तरफ अग्रसर हो रहा है। यह खेल प्रदेश में अपनी  अलग पहचान…

Read More

शिमला: हिमाचल प्रदेश कांग्रेस के कार्यकारी अध्यक्ष एवं विधायक चंद्रशेखर ने कहा है कि पूर्व मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने राजेंद्र राणा की भाजपा में एंट्री धूमल परिवार को नीचा दिखाने के लिए करवाई है। उन्होंने कहा कि वर्ष 2017 के विधानसभा चुनाव में राजेंद्र राणा ने कांग्रेस के चुनाव चिन्ह पर चुनाव लड़ा और भाजपा की ओर से मुख्यमंत्री पद से उम्मीदवार प्रेम कुमार धूमल को हराया। चुनाव में भारतीय जनता पार्टी का बहुमत होने के बावजूद धूमल मुख्यमंत्री पद हासिल करने से चूक गए। ‘एक्सिडेंटल चीफ़ मिनिस्टर’ जयराम ठाकुर पद संभालने के बाद एक बार भी प्रेम कुमार धूमल…

Read More

शिमला: नेता प्रतिपक्ष व पूर्व मुख्यमंत्री हिमाचल प्रदेश जयराम ठाकुर ने आज हमीरपुर में कहा कि हिमाचल में 4 जून को BJP की सरकार बनेंगी। जयराम ठाकुर ने यह दावा भाजपा में शामिल हुए कांग्रेस के पूर्व विधायक देविंदर कुमार भुट्टो व निर्दलीय विधायक होशियार सिंह और आशीष शर्मा के साथ आज हमीरपुर में पूर्व मुख्यमंत्री प्रो. प्रेम कुमार धूमल से भेंट करने के बाद पत्रकारों से बातचीत में कही। जयराम ठाकुर ने कहा कि प्रो. प्रेम कुमार धूमल के हिमाचल के लिए किए गए कार्य सबके लिए प्रेरणा है। ठाकुर ने कहा कि हिमाचल प्रदेश सरकार संकट में है।…

Read More

श्री रेणुका जी: संगड़ाह पुलिस ने यौन उत्पीड़न के आरोप में एक कार्यवाहक मुख्याध्यापक और एक चौकीदार को गिरफ्तार किया है। प्राप्त जानकारी के अनुसार पीड़िता एक स्कूल में मल्टी टास्क वर्कर के रूप में कार्यरत है। पीड़िता के परिजनों ने मामले की जानकारी मिलने पर इसकी शिकायत उपायुक्त सिरमौर से की थी, जिसके बाद संगड़ाह पुलिस ने 24 फरवरी को IPC की धारा 376 के तहत मामला दर्ज कर लिया था। दोनों आरोपी उच्च न्यायालय से जमानत लेने के फिराक में थे, लेकिन जमानत न मिलने पर पुलिस ने इन्हें गिरफ्तार कर लिया। बताया जाता है कि पीड़िता मूक…

Read More

शिमला: मौसम केन्द्र शिमला के पूर्वानुमान के अनुसार हिमाचल प्रदेश के अनेक हिस्सों में 4 अप्रैल तक मौसम खराब रहने का पूर्वानुमान हैं। मौसम विज्ञान केंद्र शिमला के पूर्वानुमान के अनुसार पश्चिमी विक्षोभ की सक्रियता के रहते हिमाचल के मध्य व उच्च पर्वतीय भागों में 30 मार्च के दिन बारिश की संभावना हैं। प्रदेश की ऊंची चोटियों पर बर्फबारी की संभावना जताई गई है। हिमाचल के सात जिलों में भारी बारिश, ओलावृष्टि व अंधड़ चलने का ऑरेंज अलर्ट भी जारी किया गया है। मौसम केन्द्र शिमला ने 31 मार्च को भी बारिश-बर्फबारी जारी रहने की संभावना है। 3 व 4…

Read More

सोलन: आज दिनांक 27 मार्च, 2024 को गुरुकुल इंटरनेशनल सीनियर सेकेंडरी स्कूल में विद्यार्थियों के लिए भिन्न-भिन्न अंतर्सदनीय प्रतिस्पर्धाओं का आयोजन किया गया ।जिसमें कक्षा तीसरी से कक्षा पाँचवी तक के विद्यार्थियों के लिए ‘मेंटल हेल्थ’ विषय पर लघुनाटिका तथा कक्षा नवीं से बारहवीं के छात्रों के लिए विलियम शेक्सपियर के प्रसिद्ध नाटकों का मंचन किया गया । सभी विद्यार्थियों ने इस प्रतिस्पर्धा में हर्षोल्लास  के साथ भाग लिया और पूर्ण आत्मविश्वास के साथ अपना-अपना किरदार निभाया । प्रधानाचार्या श्रीमती लखविंदर कौर अरोड़ा ने विद्यार्थियों को बताया कि मानसिक स्वास्थ्य रचनात्मक जीवन को जीने की क्षमता और जीवन की अनिवार्य…

Read More

सोलन: उपमंडल अर्की की भूमती पंचायत के बजीवन गांव के जंगल में एक बारहसिंघा घायल अवस्था में मिला है। वन परिक्षेत्र अधिकारी किशोरी भारद्वाज ने जानकारी दी कि उन्हें ग्राम बजीवन के एक स्थानीय निवासी जयदेव ने सूचना दी कि वह जब जंगल मे घास पत्ती लेने जा रहा तो उसे एक जानवर गिरा हुआ दिखाई पड़ा। जब वह उसके नजदीक गया तो वह बारहसिंघा था और बुरी तरह से घायल अवस्था में था। जयदेव और उनके साथी सुरेंद्र शर्मा व नित्यानंद उसे सुरक्षित स्थान पर ले गए। किशोरी भारद्वाज के अनुसार उन्होंने सूचना प्राप्त होते ही तुरन्त वन विभाग…

Read More