AVN स्कूल नाहन के छात्र अमित सोनी का राष्ट्रीय बास्केटबॉल प्रतियोगिता के लिए चयन

Photo of author

By पंकज जयसवाल

नाहन : AVN स्कूल के 11वीं कक्षा के छात्र अमित सोनी ने बास्केटबॉल में अपनी प्रतिभा का उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिता के लिए स्थान सुनिश्चित किया है। स्कूल के प्रधानाचार्य के.के. चंदोला ने सोमवार को जारी प्रेस बयान में बताया कि अमित ने मंडी जिले में आयोजित अंडर-17 राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में शानदार खेल दिखाया, जिसके चलते उनका चयन राष्ट्रीय स्तर की बास्केटबॉल प्रतियोगिता के लिए हुआ।

अमित वर्तमान में कांगड़ा में 18 से 26 नवंबर तक चल रहे कोचिंग शिविर में प्रशिक्षण प्राप्त कर रहे हैं। शिविर समाप्त होने के बाद वह राष्ट्रीय प्रतियोगिता में भाग लेने के लिए कोलकाता रवाना होंगे। यह प्रतियोगिता 29 नवंबर से 5 दिसंबर तक कोलकाता में आयोजित की जाएगी। प्रधानाचार्य चंदोला ने अमित और उनके परिवार को इस उपलब्धि पर बधाई दी और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की है।

Photo of author

पंकज जयसवाल

पंकज जयसवाल, हिल्स पोस्ट मीडिया में न्यूज़ रिपोर्टर के तौर पर खबरों को कवर करते हैं। उन्हें पत्रकारिता में लंबे समय का अनुभव है। इससे पहले वह समाज सेवी संगठनों से जुड़े रहे हैं और हजारों युवाओं को कंप्यूटर की शिक्षा देने के साथ साथ रोजगार दिलवाने में महत्वपूर्ण भूमिका अदा की है।