राजगढ ब्लॉक के हाब्बन में राष्ट्रीय पोषण माह के तहत एक दिवसीय जागरूकता शिविर आयोजित

नाहन : महिला एवं बाल विकास निदेशालय द्वारा राजगढ़ ब्लॉक के हाब्बन में सातवें राष्ट्रीय पोषण माह के अवसर पर एक दिवसीय जागरूकता शिविर का आयोजन किया गया। इस शिविर की अध्यक्षता एसडीएम् राजगढ़ राज कुमार ठाकुर ने की।

शिविर में पोषण और खानपान के महत्व पर जोर देते हुए ठाकुर ने जनसमूह को जागरूक रहने का आव्हान किया। बाल विकास परियोजना अधिकारी, पवन गुप्ता ने महिला एवं बाल विकास विभाग द्वारा महिलाओं और बच्चों के उत्थान के लिए चल रही योजनाओं के बारे में जानकारी दी।

जिला कार्यक्रम अधिकारी, सुनील शर्मा ने सही पोषण से बच्चों के समग्र विकास पर प्रकाश डाला। आयुष विभाग की मुख्य वक्ता, डॉ. दीपिका ने बच्चों और महिलाओं को पोषण, एनीमिया और उसके बचाव के बारे में महत्वपूर्ण जानकारी प्रदान की। जिला बाल संरक्षण अधिकारी, रमा रेटका ने मुख्यमंत्री सुख आश्रय योजना और बच्चों में गुड टच-बैड टच के बारे में बताया।

poshan abhiyan habban rajgarh

कार्यक्रम के दौरान बीडीओ राजगढ़ भी मुख्य रूप से उपस्थित रहे। सीनियर सेकंडरी स्कूल हाब्बन के प्रधानाचार्य, कैलाश शर्मा, ICDS के सुपरवाइजर, आंगनबाड़ी और आशा कार्यकर्ता भी कार्यक्रम में शामिल हुए। जागरूकता शिविर में मुख्यतः महिलाओं और बच्चों ने भाग लिया। सांस्कृतिक कार्यक्रमों के माध्यम से पोषाहार और नशा निवारण पर भी जानकारी दी गई।

स्वास्थ्य शिविर का आयोजन भी किया गया, जिसमें खून की जांच, शुगर जांच, BP जांच, और उपचार हेतु परामर्श तथा दवाईयों का वितरण किया गया। पोषण अभियान के जिला समन्वयक राजेश शर्मा ने पोषण अभियान के बारे में संक्षिप्त जानकारी दी।

जिला कार्यक्रम अधिकारी सिरमौर, सुनील दत शर्मा ने पोषण और खानपान के विषय पर बच्चों को संबोधित किया। DCPO रमा ने बच्चों और किशोर-किशोरियों को गुड टच-बैड टच के बारे में और बच्चों से संबंधित कानूनों के बारे में बताया। मिशन शक्ति हब की ओर से, श्रीमती शालिनी ने वन स्टॉप सेंटर की सेवाओं और कार्यों के बारे में जानकारी दी।

कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य 1 सितंबर 2024 से 30 सितंबर 2024 तक पूरे जिले में मनाए जाने वाले सातवें पोषण माह के दौरान जनमानस को जागरूक करने की दृष्टि से निर्धारित गतिविधियों को आयोजित करना था। इस शिविर में लगभग 150 बच्चों और 70 महिलाओं और उनके अभिवावकों को स्वस्थ शरीर के लिए स्वस्थ आहार के महत्व को समझाया गया।

कार्यक्रम का समापन धन्यवाद के साथ और पोषण माह मनाने के संकल्प के साथ किया गया।