हिमालयन इंस्टिट्यूट ऑफ फार्मेसी, कालाअंब में जन्मजात हृदय रोगों पर जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन

Photo of author

By पंकज जयसवाल

नाहन : हिमालयन इंस्टिट्यूट ऑफ फार्मेसी, कालाअंब में जन्मजात हृदय दोष (Congenital Heart Defects – CHD) पर एक विशेष जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य छात्रों को हृदय रोगों, उनके कारणों, लक्षणों और रोकथाम के उपायों के बारे में जागरूक करना था। इस अवसर पर हिमालयन इंस्टिट्यूट ऑफ फार्मेसी, कालाअंब के प्राचार्य डॉ. आर. बी. शर्मा ने छात्रों को संबोधित किया और हृदय रोगों एवं जन्मजात हृदय दोषों की विस्तृत जानकारी प्रदान की।

उन्होंने बताया कि जन्मजात हृदय दोष वे हृदय संबंधी समस्याएँ होती हैं, जो जन्म से ही मौजूद होती हैं और समय पर सही निदान और उपचार से इन्हें नियंत्रित किया जा सकता है। उन्होंने छात्रों को स्वस्थ जीवनशैली, संतुलित आहार और नियमित व्यायाम अपनाने की सलाह दी, जिससे हृदय रोगों से बचा जा सके।

कार्यक्रम के दौरान वाद-विवाद (डिक्लेमेशन) प्रतियोगिता का भी आयोजन किया गया, जिसमें छात्रों ने बढ़-चढ़कर भाग लिया और अपने विचार प्रस्तुत किए। इस प्रतियोगिता में यश ने प्रथम स्थान और गरिमा गुप्ता ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया। विजेताओं और प्रतिभागियों को प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया गया।

संस्थान के प्राचार्य डॉ. आर. बी. शर्मा और अन्य संकाय सदस्यों ने इस आयोजन की सराहना करते हुए कहा कि ऐसे कार्यक्रम छात्रों को न केवल अकादमिक रूप से बल्कि सामाजिक और स्वास्थ्य जागरूकता के दृष्टिकोण से भी मजबूत बनाते हैं। कार्यक्रम का समापन धन्यवाद ज्ञापन के साथ हुआ, जिसमें आयोजकों, प्रतिभागियों और अतिथियों का आभार व्यक्त किया गया।

Photo of author

पंकज जयसवाल

पंकज जयसवाल, हिल्स पोस्ट मीडिया में न्यूज़ रिपोर्टर के तौर पर खबरों को कवर करते हैं। उन्हें पत्रकारिता में लंबे समय का अनुभव है। इससे पहले वह समाज सेवी संगठनों से जुड़े रहे हैं और हजारों युवाओं को कंप्यूटर की शिक्षा देने के साथ साथ रोजगार दिलवाने में महत्वपूर्ण भूमिका अदा की है।

error: Not Allowed