BCCI के एलीट अंडर-16 कैंप के लिए शिमला के अथर्व आर्य का चयन

शिमला: हिमाचल प्रदेश क्रिकेट एसोसिएशन (HPCA) के लिए एक और गौरवपूर्ण पल आया है। शिमला जिले के उभरते हुए युवा क्रिकेटर अथर्व आर्य का चयन भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) के प्रतिष्ठित ‘सेंटर ऑफ एक्सीलेंस’ (CoE) एलीट अंडर-16 (बॉयज) कैंप के लिए किया गया है।

BCCI द्वारा आयोजित यह एलीट कैंप देहरादून में आगामी 11 मई से 06 जून 2026 तक देश के विभिन्न केंद्रों पर चलेगा। अथर्व आर्य को इस कैंप के लिए बतौर रिप्लेसमेंट खिलाड़ी शामिल किया गया है, जहाँ वे देश के अन्य प्रतिभाशाली युवा खिलाड़ियों के साथ गहन प्रशिक्षण प्राप्त करेंगे।

अथर्व के इस चयन पर HPCA के सचिव मनुज शर्मा ने पूरी एसोसिएशन की ओर से उन्हें बधाई दी है। उन्होंने कहा, “यह अथर्व की मेहनत और हिमाचल में क्रिकेट के बढ़ते स्तर का प्रमाण है। हमें विश्वास है कि इस कैंप से मिलने वाला अनुभव उनके करियर के लिए मील का पत्थर साबित होगा।”

Photo of author

पंकज जयसवाल

पंकज जयसवाल, हिल्स पोस्ट मीडिया में न्यूज़ रिपोर्टर के तौर पर खबरों को कवर करते हैं। उन्हें पत्रकारिता में करीब 2 वर्षों का अनुभव है। इससे पहले वह समाज सेवी संगठनों से जुड़े रहे हैं और हजारों युवाओं को कंप्यूटर की शिक्षा देने के साथ साथ रोजगार दिलवाने में महत्वपूर्ण भूमिका अदा की है।