श्री रेणुका जी: सन्यास आश्रम श्री रेणुका जी में 10 मार्च से भागवत कथा का आयोजन किया जा रहा है। आश्रम के संचालक ने बताया कि यह भागवत कथा 10 मार्च से 16 मार्च तक चलेगी। उन्होंने कहा कि यह कथा प्रतिदिन दोपहर 2:00 बजे से सांय 6:00 बजे तक सुनाई जाएगी। इस भागवत कथा के कथावाचक आचार्य वरुण शर्मा होंगे।

संयास आश्रम के महंत भीम पुरी ने बताया कि कथावाचन के अंतिम दिन 16 मार्च दिन बुधवार को हवन यज्ञ व पूर्णाहुति डाली जाएगी। महंत भीम पुरी ने सभी लोगों से आग्रह किया कि अधिक से अधिक संख्या में कथा का गुणगान सुनने आए। कथा के यजमान संयास आश्रम श्री रेणुका जी एवं समस्त भक्तगण होंगे।

Share.
Leave A Reply

Exit mobile version