सोलन: भारत विकास परिषद् सोलन के वार्षिक चुनाव में आज देवेन्द्र गुप्ता अध्यक्ष, कमल किशोर शर्मा सचिव तथा रजनी प्रभाकर कोषाध्यक्ष चुने गए। चुनाव में अन्नपूर्णा मामगाई को महिला संयोजिका तथा अमर सिंह वोहरा को संगठन सचिव नियुक्त किया गया है। भारत विकास परिषद् सोलन की नई कार्यकारिणी पहली अप्रैल से अपना पदभार संभालेगी।
मेजर जनरल अमिल कुमार शोरी इस आयोजन के मुख्य अतिथि रहे। उल्लेखनीय है कि मेजर जनरल अमिल कुमार शोरी आर्मी पोस्टल सेवा से सेवानिवृत तथा हिमाचल प्रदेश के पोस्ट मास्टर जनरल रहे हैं। शोरी एक प्रतिष्ठित लेखक, मोटिवेशनल स्पीकर तथा नियमित स्तंभकार भी हैं। रामायण, महाभारत और प्राचीन भारतीय मेधा पर उनकी बहुचर्चित 6 पुस्तकें प्रकाशित हो चुकी हैं।

शोरी ने अपने संबोधन में भारत विकास परिषद् के कार्य दर्शन तथा कर्नल अरुण केंथला के नेतृत्व में सोलन शाखा द्वारा किये गए कार्यों खास कर भारत को जानो, राष्ट्रीय समूह गान प्रतियोगिता, गुरुवन्दन छात्र अभिनन्दन तथा बालिका छात्रवृति जैसे कार्यक्रमों की भूरी-भूरी प्रशंशा की है। उन्होंने महाभारत, वाल्मीकि रामायण से उदाहरण देकर भारतीय संस्कृति, सभ्यता और उसमें छिपे प्रबंधन, अर्थनीति, शासन, लोकतंत्र, जीवन विज्ञान के व्यवहारिक सूत्रों को रखा।
नीरज गुप्ता और सत्यम शर्मा इस कार्यक्रम के प्रांत पर्यवेक्षक के रूप में उपस्थित रहे। मंच का संचालन डॉ. राम गोपाल शर्मा ने किया तथा डॉ. महेंद्र शर्मा ने धन्यवाद ज्ञापित किया। परिषद् के वर्तमान अध्यक्ष कर्नल अरुण केंथला ने अपने स्वागत भाषण में बताया कि वर्तमान कार्यकारिणी द्वारा विशेष कार्यों में बोहली गाँव को गोद लेना और वहां पुस्तकालय स्थापित करना तथा 18 ग्रामीणों को भारतीय खुम्ब अनुसन्धान निदेशालय सोलन से प्रशिक्षण दिलवाना रहा।

परिषद् के वर्तमान सचिव डॉ. राम गोपाल शर्मा ने वार्षिक रिपोर्ट तथा वार्षिक आय-व्यय की रिपोर्ट प्रस्तुत की तथा आम सभा का अनुमोदन प्राप्त किया। उन्होंने कहा कि पिछले दो वर्षों में परिषद् ने युवा, महिला, किसान, छात्रों तथा चिकित्सा क्षेत्र, पर्यावरण एवं तुलसी वितरण में कार्य किया। विभिन्न गतिविधियों के माध्यम से भारत विकास परिषद् सोलन ने सात से आठ हज़ार लोगों तक सम्पर्क एवं दखल दी।
भारत विकास परिषद् सोलन की और से मेजर जनरल अमिल कुमार शोरी तथा डॉ. सत्यव्रत भारद्वाज द्वारा वर्तमान अध्यक्ष कर्नल अरुण केंथला, सचिव डॉ. राम गोपाल शर्मा तथा कोषाध्यक्ष अजय ठाकुर को उनके योगदान के लिए प्रशस्ति पत्र प्रदान किये गए।
इस अवसर पर डॉ. सत्य व्रत भारद्वाज, डॉ. एम.पी. सिंघल, डॉ. डी.सी. गुलेरिया, राजन जैन, अपर्णा रोहिला ने भी अपने विचार रखे। देवेन्द्र गुप्ता, कमल शर्मा एवं रजनी प्रभाकर उन्हें दायित्व देने के लिय धन्यवाद किया। इस अवसर पर अजय ठाकुर, अशोक टंडन, डॉ. मुकेश प्रभाकर, दीपांजली शर्मा, डॉ. हरमीत कौर, डॉ. कमलेश कँवर, उमा टंडन, ब्रज मोहन सरकेक, अजय सूद, पवन कुमार गुप्ता, देवेन्द्र जैन, सावित्री शर्मा, पवन शर्मा, सूरज प्रकाश पाल, गणेश दत्त शर्मा, रंजन महाजन, सुशील जनारथा, शिखा भारद्वाज, पूनम बोहरा, राम अवतार तिवारी, दीपक कुमार कँवर, नेहा ठाकुर आदि उपस्थित रहे।