शिमला: हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने आज कहा कि हिमाचल कांग्रेस चुनावों के लिए पूरी तरह तैयार है। सुक्खू ने कहा कि लोग जानते है कि भाजपा ने राजयसभा की एक सीट चुराई है, और अब लोकसभा की चारों सीटों में हिमाचल की जनता कांग्रेस को जीत दिलाने का काम करेगी।

सुक्खू ने कहा कि भाजपा की सत्ता की भूख सभी को दिखाई दे रही है। सुक्खू ने आगे कहा कि जनता ने जब हमें पांच साल का मैंडेट दिया है, और जनता चाहती है कि हम पांच साल काम करें। उन्होंने कहा कि भाजपा ने बिकाऊ विधायकों को उपचुनाव में प्रत्याशी घोषित किया है। कांग्रेस प्रत्याशियों के चयन पर मुख्यमंत्री ने कहा कि अच्छे और साफ छवि वाले लोगों को प्रत्याशी बनाया जाएगा।

मीडिया से बात करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि कांग्रेस हिमाचल सरकार के 15 माह के काम को लेकर जनता की अदालत में जाएगी। सरकार ने जनहित के कई कार्य किए हैं और भ्रष्टाचार पर रोक लगाई है। OPS और महिलाओं को 1500-1500 रुपये देने की प्रक्रिया शुरू की है। सुक्खू ने कहा कि तीन निर्दलीय विधायकों के इस्तीफा का फैसला भी विस अध्यक्ष जल्द करेंगे।

Share.
Leave A Reply

Exit mobile version