नाहन में रोटरी क्लब व रोटरेक्ट क्लब द्वारा रक्तदान शिविर आयोजित

नाहन: रोटरी व रोटरेक्ट क्लब नाहन द्वारा आज डॉ. यशवंत सिंह परमार मेडिकल कॉलेज और अस्पताल नाहन में एक रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया | आयोजित शिविर में 50 यूनिट ब्लड एकत्रित किया गया | उल्लेखनीय है की रोटरी क्लब, रोटरेक्ट क्लब के साथ मिलकर 7 मार्च से 13 मार्च तक विश्व भर में रक्तदान पर महादान के नाम से, इसे उत्सव के रूप में मनाता है, इसी कड़ी में नाहन में आज यह कार्यक्रम रखा गया था |

इस अवसर पर रोट्रेक्ट क्लब नाहन के प्रधान अग्रिम गौतम, सचिव मानवी जैन व चिन्मय आदि उपस्थित रहे | इस अवसर पर अग्रिम गौतम ने कहा कि रक्तदान महादान है और इस दान से किसी के भी शरीर को कोई नुकसान नहीं होता, इससे जरूरतमंद लोगों की जान बचाने में हम अपना योगदान से सकते हैं |

Photo of author

पंकज जयसवाल

पंकज जयसवाल, हिल्स पोस्ट मीडिया में न्यूज़ रिपोर्टर के तौर पर खबरों को कवर करते हैं। उन्हें पत्रकारिता में लंबे समय का अनुभव है। इससे पहले वह समाज सेवी संगठनों से जुड़े रहे हैं और हजारों युवाओं को कंप्यूटर की शिक्षा देने के साथ साथ रोजगार दिलवाने में महत्वपूर्ण भूमिका अदा की है।