संवाददाता

हिमाचल में बदलता मौसम, पेड़ पर दूसरी बार लगे फल व फूल

सोलन:  आपको पढने में शायद थोड़ा अजीब लगे कि क्या कोई पेड़ एक साल में दूसरी बार भी फल व फूल दे सकता है। जी हां मौसम में आए बदलाव के कारण सब यह संभव है। सोलन में पलम के पेड़ में साल में दूसरी बार न सिर्फ फ्लावरिंग हुई बल्कि फल भी लगे और भी पूरे साइज के। इससे लोग हैरान है कि एक साल में दूसरी बार पेड़ पर पलम लग गए और इसका साइज भी पूरा है। 

plum

सोलन के 70 वर्षीय वरिष्ठ नागरिक प्यारे लाल मल्होत्रा ने बताया कि उन्होंने अपने जीवन ऐसा दृश्य पहले कभी नहीं देखा। उन्होंने इसका फोटो भी अपने मोबाइल में लिया। मल्होत्रा ने बताया कि वह सोलन के डालडा कालोनी में रहते हैं। उनके आवास के समीप ही सेंटा रोजा प्रजाति का पलम का पौधा लगा है। बरसात के मौसम में पेड़ के पत्ते झड़ गए थे। इसके बाद नवंबर माह में इस पर फूल आए तो सोचा शायद यह फूल कुछ समय के बाद झड़ जाएंगे, लेकिन ऐसा नहीं हुआ।

इस पर फलों की सेटिंग होने लगी। उनकी उत्सुकता इस बात के लिए थी कि अब देखना है कि इस पर फल कितने दिन टिक पाएंगे। उन्होंने देखा कि पूरे फल का साइज भी पूरा बना और इस पर कलर भी आने लगा। उन्होंने  बताया कि अपनी लाइफ में उन्होंने पहली बार ऐसा दृश्य देखा कि एक साल में ही दूसरी बार फल लगें हों। 

क्या कहना है फल विज्ञान विभाग के एचओडी का… 

इस बारे में डॉ.यशवंत सिंह परमार यूनिवर्सिटी नौणी के फल विज्ञान विभाग के एचओडी डॉ. डीपी शर्मा से बात कि तो उन्होंने बताया कि मौसम में आए बदलाव के कारण ऐसा हुआ है। यह कोई अचंभा नहीं है। इसके पत्ते जल्दी गिर गए होंगे और मौसम में आए बदलाव के कारण ऐसा संभव है। 

क्या कहना है एचओडी पर्यावरण विज्ञान विभाग का डॉ.यशवंत सिंह परमार यूनिवर्सिटी नौणी के पर्यावरण विज्ञान विभाग के एचओडी डॉ.सतीश भारद्वाज ने कहा कि दिन और रात के तापमान में 19 से 20 डिग्री का अंतर आ गया है। दिन का तापमान 20 से 22 डिग्री सैल्सियस तक पहुंच जाता है। अनसीजनल टैंपरेचर के कारण पलम के  पौधे फल आ सकते हैं, जितना तापमान पलम को चाहिए, आजकल उतना तापमान मिल रहा, जिसके कारण ऐसा हुआ है।