नाहन में सड़कों पर उतरे कांग्रेस के कार्यकर्ता, केंद्र सरकार के खिलाफ किया प्रदर्शन

नाहन :सिरमौर जिला मुख्यालय नाहन में आज कांग्रेसी कार्यकर्ताओं ने केंद्र सरकार के खिलाफ प्रदर्शन किया । इस रोष प्रदर्शन के दौरान कांग्रेसी कार्यकर्ता ने शहर में रोष रैली निकाली और केंद्र सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की।

मीडिया से बात करते हुए विधायक अजय सोलंकी ने कहा कि केंद्र सरकार की तानाशाही नीतियों के खिलाफ हिमाचल प्रदेश कांग्रेस कमेटी के आह्वान पर यह प्रदर्शन किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि केंद्र की सरकार लगातार तानाशाही रवैया अपनाए हुए है और लगातार आम आदमी की आवाज दबाने की कोशिश की जा रही है।

उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार द्वारा कांग्रेस व अन्य विपक्षी दलों की चुनी हुई सरकारो को अस्थिर करने की कोशिश की जा रही है जिसकी खिलाफ कांग्रेस पार्टी सड़कों पर है।

उन्होंने कहा कि देश के सबसे बड़े विपक्षी दल कांग्रेस के अकाउंट सीज कर दिए गए हैं जो सीधे तौर पर लोकतंत्र की हत्या है। उन्होंने कहा कि एलक्ट्रॉल बांड में साफ दर्शाया गया है सारा काला धन एलक्ट्रॉल बांड के माध्यम से भाजपा को चंदे के रूप में दिया गया। उन्होंने कहा कि जिन कंपनियों का टर्नओवर 1 करोड़ उन्होंने भी 100 करोड़ का चंदा भारतीय जनता पार्टी को दिया है जो सीधे तौर पर बड़ा भ्रष्टाचार हो रहा है।

उन्होंने कहा कि जब भी किसी राजनीतिक दल से जुड़े लोगो ने भारतीय जनता पार्टी के खिलाफ कोई मामला उठाया गया तब विपक्षी दल के नेताओं को केंद्रीय जांच एजेंसियों के माध्यम से उन्हें डराया धमकाया गया और उन्हें बेवजह परेशान किया गया।

Photo of author

पंकज जयसवाल

पंकज जयसवाल, हिल्स पोस्ट मीडिया में न्यूज़ रिपोर्टर के तौर पर खबरों को कवर करते हैं। उन्हें पत्रकारिता में करीब 2 वर्षों का अनुभव है। इससे पहले वह समाज सेवी संगठनों से जुड़े रहे हैं और हजारों युवाओं को कंप्यूटर की शिक्षा देने के साथ साथ रोजगार दिलवाने में महत्वपूर्ण भूमिका अदा की है।