Hills Post

उपायुक्त कांगड़ा हेमराज बैरवा ने कृषि विश्वविद्यालय का दौरा किया

पालमपुर: चौधरी सरवन कुमार हिमाचल प्रदेश कृषि विश्वविद्यालय पालमपुर में बुधवार को उपायुक्त कांगड़ा हेमराज बैरवा ने दौरा किया। कुलपति डॉक्टर नवीन कुमार ने उपायुक्त बैरवा का गर्मजोशी से स्वागत किया।

कुलपति डॉक्टर नवीन कुमार ने उपायुक्त हेमराज बैरवा को बताया कि विश्वविद्यालय शैक्षणिक, अनुसंधान और प्रसार शिक्षा के माध्यम से प्रदेश के किसानों की सेवा में कार्यरत है। अपने दौरे के दौरान उपायुक्त बैरवा ने विश्वविद्यालय के सभी महाविद्यालयों की कार्यप्रणाली को देखा और समझा।

dc kangra