हम आचार, विचार और संस्कार में भी लोकतंत्र को स्वीकार करते हैं : बिंदल 

Photo of author

By Hills Post

शिमला: भाजपा प्रदेश अध्यक्ष डॉ. राजीव बिंदल ने आज गेयटी थिएटर से प्रदेश व्यापी ‘संगठन पर्व सदस्यता अभियान-2024’ का शुभारंभ किया। इस कार्यक्रम में भाजपा प्रदेश अध्यक्ष डॉ. राजीव बिंदल ने नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर को भाजपा का सदस्य बना कर इस अभियान का सुभारंभ किया। जयराम ठाकुर को हिमाचल प्रदेश भाजपा का प्रथम सदस्य बनाया गया।

जयराम ठाकुर और डॉ. राजीव बिंदल ने पार्टी के टोल फ्री नंबर – 8800002024 पर मिस्ड कॉल के जरिए फिर से भाजपा की सदस्य ली। इसके बाद, पार्टी के अन्य नेताओं ने भी फिर से भाजपा की सदस्यता ग्रहण की और सदस्यता अभियान के सदस्य बने। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष को भाजपा प्रदेश महामंत्री बिहारी लाल शर्मा ने सदस्यता दिलवाई। बिंदल में बताया कि एक दिन में देश में 1 करोड़ लोगों ने मिस्ड कॉल कर भाजपा को सदस्यता ली।

डॉ राजीव बिंदल ने बताया कि प्रदेश के आम नागरिक टोल फ्री नंबर, नमो एप, भाजपा की वेबसाईट से भी पार्टी की सदस्यता ग्रहण कर सकते हैं। पार्टी नेताओं और कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए बिंदल ने कहा कि प्रदेशवासियों की आकांक्षाओं की उड़ान को नई ऊंचाई देने के लिए हम कृतसंकल्प हैं। हमारी पार्टी ने अपनी स्थापना के बाद से ही भारी कठिनाइयों का सामना किया है लेकिन हमारे कार्यकर्ताओं ने इसे आज इस महान मुकाम पर पहुंचाने के लिए परिश्रम की पराकाष्ठा की है।

नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर कहा कि आज भी कुछ राज्यों में भाजपा के कार्यकर्ता उसी जीवन को जीते हैं और अपने आदर्शों के लिए सदैव तत्पर रहते हैं। संसद में जब हमारे दो सदस्य हुआ करते थे तब “हम दो, हमारे दो” कह कर हमारा मजाक उड़ाया जाता था। एक समय, हमारे कार्यकर्ताओं के लिए कहा जाता था कि भाजपा का कार्यकर्ता हो जनसंघ का उसका एक पैर रेल में होता है और दूसरा पैर जेल में होता है। रेल में इसलिए क्योंकि भाजपा का कार्यकर्ता हमेशा प्रवास करता रहता था और समाज की समस्याओं के समाधान के लिए सत्ता पर बैठे हुए लोगों के सामने संघर्ष करता था। और, जेल में इसलिए क्योंकि तब सत्ताधारी एक जुलूस भी नहीं निकालने देते थे। वे हमें जेल में डाल देते थे।

कार्यक्रम में संगठन महामंत्री सिद्धार्थन, पूर्व प्रदेश अध्यक्ष सांसद सुरेश कश्यप, विधायक सुधीर शर्मा, आशीष शर्मा, राकेश जमवाल, पूर्व मंत्री सुरेश भारद्वाज, उपाध्यक्ष पायल वैद्य, संजीव कटवाल सहित प्रदेश पदाधिकारी, मंडल अध्यक्ष, जिला अध्यक्ष उपस्थित रहें।

Photo of author

Hills Post

हम उन लोगों और विषयों के बारे में लिखने और आवाज़ बुलंद करने का प्रयास करते हैं जिन्हे मुख्यधारा के मीडिया में कम प्राथमिकता मिलती है ।