नाहन में स्पेशल ओलंपिक के तत्वाधान में दिव्यांग बच्चों के लिए जिला स्तरीय क्विज ज्ञान प्रतियोगिता का आयोजन

Photo of author

By पंकज जयसवाल

नाहन, 10 फरवरी: नाहन में स्पेशल ओलंपिक के तत्वाधान में दिव्यांग बच्चों के लिए जिला स्तरीय क्विज ज्ञान प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इस प्रतियोगिता में जिला सिरमौर के करीब 100 बच्चों ने हिस्सा लिया। स्पेशल ओलंपिक सिरमौर चैप्टर के अध्यक्ष आशुतोष गुप्ता ने बताया कि विशेष बच्चों को मुख्य धारा से जोड़ने के मकसद से स्पेशल ओलंपिक के तत्वावधान में ये क्विज ज्ञान प्रतियोगिता का आयोजन किया जा रहा है। उन्होंने बताया कि इसकी नींव स्पेशल ओलंपिक इंडिया चैप्टर की प्रेसिडेंट मल्लिका नेडा ने रखी थी। उन्होंने बताया कि आईटीसी द्वारा प्रायोजित इस प्रतियोगिता को पूरे हिमाचल में चेतना संस्थान द्वारा आयोजित किया जा रहा है। यह प्रतियोगिताएं कुछ जिलों में हो चुकी है और कुछ जिलों में होनी बाकी है।

disabled children

इन प्रतियोगिताओं के विजेता खिलाड़ी राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में हिस्सा लेंगे जो की आने वाले समय में बिलासपुर या फिर शिमला में आयोजित की जाएगी। इस क्विज ज्ञान प्रतियोगिता का अलग-अलग आयु वर्ग के लिए आयोजन किया गया। जिसमें अलग-अलग टीमों ने हिस्सा लिया। इस प्रतियोगिता के बाद विशेष बच्चों द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रम भी प्रस्तुत किए गए।

Photo of author

पंकज जयसवाल

पंकज जयसवाल, हिल्स पोस्ट मीडिया में न्यूज़ रिपोर्टर के तौर पर खबरों को कवर करते हैं। उन्हें पत्रकारिता में लंबे समय का अनुभव है। इससे पहले वह समाज सेवी संगठनों से जुड़े रहे हैं और हजारों युवाओं को कंप्यूटर की शिक्षा देने के साथ साथ रोजगार दिलवाने में महत्वपूर्ण भूमिका अदा की है।