Demo

Hills Post

प्राध्यापक संघ सोलन कॉलेज यूनिट के अध्यक्ष बने डॉ. बी. एन. कमल

solan unit

सोलन: सोलन पीजी कॉलेज में राजकीय महाविद्यालय प्राध्यापक संघ एच. जी.सी.टी.ए की स्थानीय यूनिट का गठन किया गया।  इसमें सर्वसम्मति से डॉ बी एन कमल को यूनिट अध्यक्ष, डॉ मुकेश कुमार शर्मा को वरिष्ठ उपाध्यक्ष, नेक राम कश्यप को उपाध्यक्ष ,डॉ मंजू ठाकुर महासचिव, डॉ संदीप शर्मा को संयुक्त सचिव, डॉ प्रेम प्रकाश को कोषाध्यक्ष, डॉ घनश्याम सोनी को प्रेस सचिव चुना गया।  

इसके अलावा डॉ निवेदिता पाठक को मुख्य सलाहकार चुना गया। बैठक में बैठक में केंद्रीय कार्यकारिणी के वरिष्ठ उपाध्यक्ष डॉ सतीश ठाकुर  ने पूर्व कार्यकारिणी का धन्यवाद किया।