श्री रेणुका जी: चार राज्यों में चुवावी जीत के बाद हिमाचल प्रदेश में भी सियासी हलचल तेज हो गई है। विभिन्न क्षेत्रों में मुलाकातों का दौर होना शुरू हो गया है। इसी कड़ी में श्री रेणुकाजी विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र में भी राजनीतिक हलचल तेज़ हो गई है | लेकिन आने वाले विधानसभा चुनाव से पहले श्री रेणुकाजी में चुनाव से पहले भाजपा को एकजुट करना कठिन परीक्षा से कम नहीं होगा।

नारायण सिंह की सक्रियता से कार्यकर्ता उत्साहित:

चार राज्यों में चुवावी जीत का जश्न मनाते हुए, ददाहू में भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं ने मिठाई बांटी और एक दूसरे को खूब बधाई दी | इस अवसर पर सदस्य प्रदेश कार्यसमिति, अनुसूचित जाति मोर्चा नारायण सिंह विशेष तौर पर उपस्थित रहे | नारायण सिंह ने चार राज्यों में चुवावी जीत पर कहा कि भारतीय जनता पार्टी की जीत का श्रेय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सहित भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा को जाता है। उन्होंने कहा कि भारतीय जनता पार्टी की विशाल जीत भाजपा की नीतियों के प्रति जनमत को  दिखाती हैं । नारायण सिंह ने कहा कि नतीजों से यह साफ हो गया है कि भारतीय जनता पार्टी हिमाचल में भी मिशन रिपीट करेगी | उन्होंने कहा कि श्री रेणुका जी विधानसभा क्षेत्र की जनता अब कांग्रेस पार्टी से निराश हो चुकी है और लोग कांग्रेस को नकार रहे हैं | उन्होंने कहा की आने वाले चुवाव में श्री रेणुका जी क्षेत्र के लोग भारतीय जनता पार्टी के प्रत्याशी को चुन कर भेजेगें ताकि इस क्षेत्र का विकास हो सके |

नारायण सिंह की सक्रियता से रेणुका जी भाजपा इन दिनों उत्साहित है, इन दिनों नारायण सिंह गांव -गांव जाकर लोगों की समस्याएं सुन रहे है और सरकार और स्थानीय प्रशासन के माध्यम से निपटाने का प्रयास किया जा रहा है | वहीं भाजपा के पूर्व प्रत्याशी की इलाके में कम मौजूदगी और सक्रियता कार्यकर्ताओं को खलती रही है |

संगड़ाह क्षेत्र से भी पूर्व विधायक रूप सिंह की सक्रियता भी इन दिनों चर्चा में है | वर्ष 1990 में जनता पार्टी के टिकट से रेणुकाजी क्षेत्र से विधायक चुने गए रूप सिंह ने कुछ समय बाद भाजपा का दामन थाम लिया और वर्ष 2011 में भाजपा को छोड़कर कांग्रेस में शामिल हो गए | एक बार फिर हिमाचल प्रदेश में भाजपा की सरकार बनने के बाद 2018 में उन्होंने कांग्रेस का दामन छोड़ दिया और भाजपा में शामिल हो गए | पूर्व विधायक रूप सिंह इलाके में अपने शालीन स्वभाव और मिलनसार व्यवहार के लिए जाने जाते हैं | आने वाले दिनों में श्री रेणुकाजी विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र में भी राजनीतिक हलचल और तेज होने की उम्मीद है क्योंकि भाजपा के टिकट की दावेदारी करने वाले अनेक उम्मीदवार हो सकते हैं |

Share.
Leave A Reply

Exit mobile version