नाहन : सहायक अभियंता विद्युत उपमंडल नाहन 2 ने जानकारी देते हुए बताया कि 6 मई को नाहन 2 के अंतर्गत 33 केवी गिरिनगर नाहन लाइन व 33/11 केवी सब-स्टेशन दो सड़का तथा वहां से निकलने वाले सभी 11 केवी फीडरों पर आवश्यक मरम्मत का कार्य किया जाना है। जिसके चलते नाहन शहर और आसपास के क्षेत्रों में 6 मई को विद्युत आपूर्ति बाधित रहेगी। यह जानकारी एसडीओ महेश चौधरी ने दी।

उन्होंने बताया कि नाहन शहर और उसके आस पास के सभी क्षेत्र शम्भुवाला, बनकला, सतीवाला, बोलियों, मातरभेदों, कटासन, उत्तमवाला, नेहरला, चासी, सुरला, महीधर, धारक्यारी, जब्बल का बाग, जमटा, रामाधोन, पंजाहल, धगेड़ा, आमवाला, सैनवला, बोगरिया आदि सभी क्षेत्रों में 6 मई को सुबह 9:00 बजे से शाम 6:00 बजे तक तथा कार्य समाप्ति तक विद्युत आपूर्ति बाधित रहेगी।

सहायक अभियंता ने इस दौरान आम जनता से सहयोग की अपील की है।

Share.
Leave A Reply

Exit mobile version