सिरमौर में बेटी को बचाते फ्लैश फ्लड में बह गया पिता

नाहन: सिरमौर जिला पांवटा साहिब क्षेत्र में डांडा आंज पंचायत के रेतुआ गांव में भारी बारिश कारण बाढ़ में बहने से एक व्यक्ति की मौत होने का दुःखद समाचार है। बताया जाता है कि अचानक बाढ़ आने से एक व्यक्ति अपनी बेटी को बचाते बाढ़ में बह गया। बाद में इस व्यक्ति का शव टौंस नदी के किनारे से कठिनाई से निकाला गया है। मिली जानकारी के अनुसार शुक्रवार रात लगभग 11 बजे जब मूसलाधार बारिश के कारण अमान सिंह (53) निवासी रेतुआ, डांडा आंज को लगा की उनकी गऊशाला को खतरा है।

अमान सिंह अपनी बेटी ग्रेसी देवी के साथ गऊशाला के साथ लगती खड्ड के पानी का रुख बदलने निकल गए, लेकिन अचानक बाढ़ आ गई। इस बीच अमान सिंह ने अपनी बेटी को एक और धक्का देकर बचा लिया लेकिन खुद बाढ़ की चपेट में आ गए। घटना के बाद बेटी ने गांव के अन्य लोगों को इस बारे बताया।

retuaa

दुर्घटना की सूचना मिलने के बाद पांवटा साहिब के एसडीएम गुंजित सिंह चीमा, नायब तहसीलदार फरीद मोहम्मद, पुरूवाला थाना प्रभारी राजेश पाल सिंह पुलिस टीम सहित दुर्घटनास्थल पर पहुंचे। रैस्क्यू ऑप्रेशन चके बाद आज सुबह 9 बजे अमान सिंह का शव घर से करीब 6 किलोमीटर दूर टौंस नदी के किनारे बरामद किया गया। प्रशासन ने पीड़ित परिवार को 20 हजार रुपए की आर्थिक सहायता प्रदान कर दी गई है।