नाहन के ऐतिहासिक विला राउंड की खूबसूरती पर कचरे के दाग

नाहन : नाहन के ऐतिहासिक विला राउंड लम्बे अरसे से नगर परिषद की अनदेखी का शिकार का शिकार होकर रह गया है। विला राउंड में लोग सुबह और शाम को सैर के लिए जाते है तो उनका स्वागत कूड़े और कजरे के ढेर से होता है। वैसे यहाँ बहुत से युवा वर्ग के लोग पिकनिक के लिए भी जाते हैं। यहां पार्टी के नाम पर कचरा डाल आते है। आसपास के रिहायशी लोग भी यहां अपने घरों से कचरा गिराने से बाज नही आते।

वैसे हैरानी का विषय है कि नगर परिषद ने आज तक किसी का चालान नही किया। नगर परिषद के कर्मचारी नियमित रूप से साफ सफाई तो करते है लेकिन ज्यादातर कचरा यहीं जला रहे हैं या आसपास की साइट पर डंप कर देते है। लोगों ने गुहार लगाते हुए कहा कि नप प्रशासन को राऊंड की दशा सुधारने के लिए जल्द ही कोई ठोस कदम उठाए।

Photo of author

पंकज जयसवाल

पंकज जयसवाल, हिल्स पोस्ट मीडिया में न्यूज़ रिपोर्टर के तौर पर खबरों को कवर करते हैं। उन्हें पत्रकारिता में लंबे समय का अनुभव है। इससे पहले वह समाज सेवी संगठनों से जुड़े रहे हैं और हजारों युवाओं को कंप्यूटर की शिक्षा देने के साथ साथ रोजगार दिलवाने में महत्वपूर्ण भूमिका अदा की है।

error: Not Allowed