महिलाओं की मदद करें: शांति

सोलन: इंडियन काउंसिल ऑफ सोशल वेलफेयर सोलन में अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में संस्था से जुडी हर उमर की महिलाओं ने भाग लिया। कार्यक्रम में संस्था की प्रधान शांति जायसवाल द्वारा सभी महिलाओं को दुखी या व्यथित महिलाओं की मदद करने की प्रेरणा दी। उन्होंने कहा की  हर एक महिला को दूसरी महिला का सहारा बनाना है। उन्‍होंने कहा कि यूं तो कोई महिला कमजोर नहीं होती लेकिन सामाजिक दबाव एवम रुडिवादी रीतिरिवाज के कारण कुछ महिलाएं अपनी क्षमताओं को जान नहीं पाती। संस्था प्रधान ने सभी महिलाओं को निडर हो कर जीने के लिए प्रेरित किया। 

mahila

कार्यक्रम में संस्था द्वारा सैनिटरी नैपकिन भी महिलाओं को मुफ्त में बांटे गए। शांति जायसवाल ने बताया की सोलन में स्वयं सहायता समूह की महिलाओ द्वारा सैनिटरी नैपकिन का काम किया जा रहा है। यहां से लगभाग 10 महिलाओं को रोजगार मिला है। उन्होंने सभी महिलाओं से आग्रह किया की महिलाएं सैनिटरी नैपकिन समूह से लें और महिलाओं को स्वावलंबी बनने में मदद करें।