नाहन:  शहर के शमशेर सीनियर सेकंडरी स्कूल से निकले छात्रों ने देश-विदेश में देश व प्रदेश का नाम रोशन किया है। हिमाचल प्रदेश के निर्माता डॉ. यशवंत सिंह परमार समेत अनेक प्रतिभावान छात्र निकले हैं। इसी कड़ी में हिमाचल प्रदेश हाईकोर्ट के जज वीरेंद्र सिंह भी शामिल हैं।

अपने क्लासरूम में भी गए….

हाईकोर्ट के जज न्यायमूर्ति वीरेंद्र सिंह अपने सिरमौर प्रवास के दौरान नाहन पहुंचे जहां उन्होंने 42 वर्ष पूर्व की अपनी यादों को ताज किया। न्यायमूर्ति वीरेंद्र सिंह ने नाहन के शमशेर सीनियर सेकंडरी स्कूल ने अपनी दसवीं कक्षा की परीक्षा पास की थी। स्कूल पहुंचते ही सबसे पहले वह अपने उसे समय के क्लासरूम में गए जहां बैंच पर बैठकर 42 वर्ष पूर्व के दोनों को याद किया। इस दौरान उनके सहपाठी भी उनके साथ मौजूद रहे। सब ने क्लास रूम में उसे समय की अपनी यादों को एक दूसरे के साथ साझा किया।

शमशेर सीसे स्कूल नाहन के प्रिंसिपल ने भी स्कूल में पहुंचे 42 वर्ष पूर्व के छात्रों का गर्म जोशी से स्वागत किया। जस्टिस वीरेंद्र सिंह से मिलने के लिए उनके सहपाठी प्रदेश समेत अन्य राज्यों से भी यहां पहुंचे थे। सभी सहपाठियों ने जस्टिस वीरेंद्र सिंह की इस उपलब्धि के लिए उन्हें बधाई दी।

नहीं भूलेंगे इस पल को….

जस्टिस वीरेंद्र सिंह ने अपने संबोधन में कहां की 42 वर्ष बाद अपने इस स्कूल आना उनके लिए एक सुखद एहसास है। इतने वर्षों के अंतराल के बाद भी उनके सभी सहपाठी एकजुट होकर उनसे मिलने पहुंचे खुशी के इस पल को वह कभी नहीं भूल पाएंगे। इस अवसर पर राजेश कंवर, ललित कंवर, अशोक सैनी, प्रताप तोमर, नरेंद्र वर्मा, संजीव मित्तल, मनमोहन ठाकुर, अनिल भटनागर, ललित कुमार, अयूब खान, सुनील कुमार, ताराचंद, प्रदीप तोमर, संजीव चौहान, गिरीश चंद्र, श्याम लाल, मदनलाल, सुनील शर्मा सहित अन्य सहपाठी उपस्थित रहे।

Share.
Leave A Reply

Exit mobile version