शिमला: हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू में आज कांग्रेस मुख्यालय राजीव भवन शिमला में कहा कि प्रदेश की कांग्रेस सरकार ने पंद्रह महीने में सामाजिक सुरक्षा और ग्रामीण अर्थव्यवस्था को मजबूत करने का काम किया है। उन्होंने कहा कि इस कड़ी में सरकार ने मनरेगा कामगारों की दिहाड़ी बढ़ाकर 300 रुपये कर दी है। यह बाद मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू ने संगठन के कार्यकर्ताओं के साथ लोकसभा चुनाव की रणनीति को लेकर बैठक करके के बाद औपचारिक बात में कही।

मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू ने कहा कि BJP कितनी भी ताकत लगा ले कांग्रेस पार्टी की चुनावी गारंटी के तहत महिलाओं को मिलाने वाली राशि हर स्थिति में प्रदान की जाएगी। उन्होंने कहा कि एक वर्ष में 18 हजार रुपए दिए जाएंगे। मुख्यमंत्री ने यह भी कहा कि महिलाएं तहसील कार्यालय मेंं जाकर सम्मान निधि का फार्म जमा करवा सकती हैं।

बैठक में मंडी संसदीय सीट के प्रभारी संजय दत्त, कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष प्रतिभा सिंह, मंडी से कांग्रेस प्रत्याशी विक्रमादित्य सिंह के अतिरिक्त मंडी के वर्तमान व पूर्व विधायक सहित अन्य पदाधिकारी मौजूद रहे।

Share.
Leave A Reply

Exit mobile version