मंडी: हिमाचल प्रदेश के चंडीगढ़ मनाली NH (नेशनल हाईवे) पर दुर्घनाएं कम नही हो रही हैं। आज शनिवार सुबह भी बल्ह तहसील के अंतर्गत होटल वैली व्यू के समीप गैस सिलेंडर से भरा एक ट्रक अनियंत्रित होकर NH हाईवे पर पलटने का समाचार है। ट्रक के पलटने से हाइवे के दोनो ओर गैस सिलेंडर बिखर गए। दुर्घटना के कारण हाईवे पर कुछ समय के लिए जाम भी लग गया। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार दुर्घटना में ट्रक चालक को कोई चोट नहीं आई है।

दुर्घटना की सूचना मिलते ही बल्ह पुलिस ने दुर्घटनास्थल पर पहुंचकर मामले की जांच शुरू कर दी है। मामले को लेकर खबर लिखे जाने तक जानकारी उपलब्ध नहीं हो पाई है। पुलिस ने लोगों से अपील की है कि सर्दी के मौसम में सड़कों पर यात्रा करते समय अधिक सावधानी बरतें, हाईवे पर धुंध अधिक होने के कारण ज्यादा खतरा बना रहता है। साथ ही साथ अनावश्य यात्रा करने से भी बचना चाहिए।

Share.
Leave A Reply

Exit mobile version