संवाददाता

परिवहन निगम कर्मी ड्यूटी से घर पहुंचा, हृदय गति रुकने से मौत

नाहन: हिमाचल पथ परिवहन निगम नाहन के अधीन आने वाले सराहा बस अड्डा के प्रभारी राजेंद्र सिंह कपूर का बीती रात हृदय गति रुक जाने के कारण निधन हो गया। वे 52 वर्ष के थे । कपूर का जन्म 24 जून 1971को बजगा पंचायत के गांव श्यामपुर गांव में  हुआ।  राजेंद्र सिंह कपूर ने हिमाचल पथ परिवहन निगम में शिमला 2 डिपो से अपनी सेवा  की शुरुआत की थी।  उनकी अधिकतर सेवा शिमला लोकल डिपो में रही है। उसके बाद उन्होंने अपने गृह जिले सिरमौर का रुख किया। अपने काम के प्रति निष्ठा का इससे बड़ा उदाहरण क्या होगा कि अपनी मौत से करीब 3 घंटे पहले भी है ड्यूटी देकर ही घर पहुंचे थे ।

kap

घर आते ही अचानक उनकी तबीयत बिगड़ी और उन्हें आनन  फानन में सराहा अस्पताल में ले  जाया गया जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। वह अपने पीछे पत्नी दो बेटियां और एक बेटा छोड़ गए। शुक्रवार दोपहर बाद गंबर नदी के तट पर उनका अंतिम संस्कार कर दिया गया। इस मौके पर एचटीसी का स्टाफ के अलावा भारी संख्या में लोग अंतिम यात्रा में शामिल हुए। उनकी मौत से पूरे क्षेत्र में शोक की लहर है।

राजेंद्र सिंह के पिता स्वर्गीय जीत सिंह कपूर 30 वर्षों तक बजगा ग्राम पंचायत के प्रधान रहे और कोऑपरेटिव सोसाइटी के सचिव भी रहे।