नाहन : 2 अप्रैल का दिन भारतीय क्रिकेट फैन्स के लिए वो खास दिन है जिसे शायद वो जिंदगी में कभी नहीं भूलना पाएंगे। ठीक 13 साल पहले आज ही के दिन यानि 2 अप्रैल 2011 को भारत ने श्रीलंका को हराते हुए वर्ल्ड कप अपने नाम किया था। तब फाइनल में भारत ने श्रीलंका पर दस गेंद शेष रहते हुए 6 विकेट से जीत दर्ज की थी।

ये दूसरी बार था जब भारत ने विश्वकप की ट्रॉफी जीती थी, इससे पहले 25 जून 1983 को कपिल देव की कप्तानी में भारत पहली बार वर्ल्ड विजेता बना था। भारतीय टीम घरेलू सरजमीं पर वनडे वर्ल्ड कप जीतने वाली क्रिकेट के इतिहास की पहली टीम बनी थी। इस वर्ल्डकप में भारतीय टीम के दिग्गज सचिन तेंदुलकर, युवराज सिंह, गौतम गंभीर और विराट कोहली जैसे धुरंधर शामिल थे।

वर्ल्डकप 2011 जीतना भारत के लिए एक अनमोल गिफ्ट था। क्रिकेट के मास्टर ब्लास्टर सचिन तेंदुलकर के लिए यह उनके करियर का आखिरी वर्ल्डकप था। सचिन तेंदुलकर के लिए अपना आखिरी वर्ल्डकप खेलना और जीतना काफी अहमियत रखता है। स्टार बल्लेबाज विराट कोहली ने तो उस दौरान वर्ल्डकप ट्रॉफी जीतने के बाद सचिन तेंदुलकर को अपने कंधों पर उठा लिया था और पूरे ग्राउंड का चक्कर लगाया था।

Share.
Leave A Reply

Exit mobile version