नाहन में गणतंत्र दिवस पर उद्योग मंत्री करेंगे ध्वजारोहण

Photo of author

By पंकज जयसवाल

नाहन : 26 जनवरी को नाहन के चौगान में आयोजित होने वाले जिला स्तरीय गणतंत्र दिवस समारोह में उद्योग, संसदीय मामले एवं श्रम रोजगार मंत्री हर्षवर्धन चौहान मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहेंगे तथा ध्वजारोहण करने के उपरान्त मार्च पास्ट की सलामी लेंगे।

कार्यक्रम के अंत में, पुरस्कार वितरण समारोह आयोजित किया जाएगा , जिसमें विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले लोगों को सम्मानित किया जाएगा । यह जानकारी सरकारी प्रवक्ता ने दी।

Photo of author

पंकज जयसवाल

पंकज जयसवाल, हिल्स पोस्ट मीडिया में न्यूज़ रिपोर्टर के तौर पर खबरों को कवर करते हैं। उन्हें पत्रकारिता में लंबे समय का अनुभव है। इससे पहले वह समाज सेवी संगठनों से जुड़े रहे हैं और हजारों युवाओं को कंप्यूटर की शिक्षा देने के साथ साथ रोजगार दिलवाने में महत्वपूर्ण भूमिका अदा की है।