HillsPost
    Facebook Twitter Instagram
    • परिचय
    • संपर्क करें :
    Facebook Twitter Instagram YouTube WhatsApp
    Wednesday, May 18
    HillsPostHillsPost
    Demo
    • होम पेज
    • हिमाचल
    • हिमाचल विशेष
    • राष्ट्रीय
    • खेल
    • टेक्नोलॉजी
    • राजनैतिक
    • क्राइम
    • दुर्घटनाएं
    • धार्मिक
    • स्वास्थ्य
    • अंतर्राष्ट्रीय
    HillsPost
    Home»राजनैतिक»हिमाचल में पुनः बनेगी भाजपा की सरकार: जय राम ठाकुर
    राजनैतिक

    हिमाचल में पुनः बनेगी भाजपा की सरकार: जय राम ठाकुर

    Hills PostBy Hills PostMarch 10, 20222 Mins Read
    Facebook Telegram WhatsApp Twitter Pinterest LinkedIn Email
    Share
    WhatsApp Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    शिमला: पांच राज्यों में हुए चुनाव के परिणाम अब साफ दिखाई दे रहे हैं | पंजाब को छोड़कर अन्य चार राज्यों उत्तर प्रदेश, उत्तराखंड, गोवा और मणिपुर में भाजपा सरकार बनाने में कामयाब दिख रही है, यही वजह है कि पूरे देश भर के भाजपा समर्थक जश्न मना रहे हैं | अभी तक आए नतीजों के अनुसार, यूपी में योगी आदित्यनाथ एक बार दोबारा बीजेपी की वापसी दिलाने में कामयाब दिखाई दे रहे हैं | चार राज्यों के चुनावों परिणामों में पार्टी की विशाल जीत पर हिमाचल में भी जश्न का माहौल है |

    हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री जय राम ठाकुर ने विधानसभा चुनाव में भारतीय जनता पार्टी की भारी जीत पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सहित गृहमंत्री अमित शाह और भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा को बधाई दी है। मुख्यमंत्री ने कहा कि पांच में से चार राज्यों में भारतीय जनता पार्टी की विशाल जीत केंद्र एवं भाजपा शासित राज्य सरकारों की नीतियों और कार्यक्रमों के प्रति जनमत को दर्शाती है। उन्होंने कहा कि उत्तर प्रदेश, उत्तराखंड, गोवा और मणिपुर की जनता ने इन राज्यों की सरकारों और केन्द्रीय नेतृत्व के प्रति अपनी पूर्ण आस्था जताई है। उन्होंने कहा कि इससे विभाजनकारी तत्वों को एक बार पुनः यह सन्देश गया है कि देश की जनता एक मजबूत और सक्षम नेतृत्व चाहती है और प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में स्वयं को सुरक्षित महसूस करती है।

    जय राम ठाकुर ने कहा कि इन राज्यों के चुनावों परिणामों से यह स्पष्ट हो गया है कि भारतीय जनता पार्टी हिमाचल में भी मिशन रिपीट में सफल रहेगी क्योंकि देश के साथ-साथ प्रदेश की जनता भी कांग्रेस पार्टी से निराश हो चुकी है और पांच राज्यों के आम चुनावों में लोगों ने कांग्रेस को पूर्ण रूप से नकार दिया है।

    इसके उपरान्त मुख्यमंत्री ने भारतीय जनता पार्टी की जीत पर अपने मंत्रीमंडलीय सहयोगियों, भाजपा प्रदेशाध्यक्ष और विधायकों के साथ शिमला के चक्कर स्थित पार्टी के राज्य मुख्यालय दीपकमल में खुशियां मनाई।

    Share. WhatsApp Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Hills Post
    • Website

    Related Posts

    हिमाचल सरकार ने पुलिस भर्ती मामले की जांच सी. बी. आई. को सौंपी

    May 17, 2022

    मुख्यमंत्री ने सीपुर मेले के समापन समारोह की अध्यक्षता की

    May 15, 2022

    एसपीओ मानदेय मामला केंद्रीय गृह मंत्री के समक्ष रखा जाएगा: अनुराग ठाकुर

    May 14, 2022

    हिमाचल में गत साढ़े चार वर्षों में अतुलनीय विकासः नड्डा

    May 13, 2022

    नड्डा और जय राम ठाकुर ने 50 एम्बुलेंस को हरी झंडी दिखाई

    May 13, 2022

    मुख्यमंत्री ने नई दिल्ली में प्रधानमंत्री से भेंट की, हिमाचल आने का निमंत्रण दिया

    May 11, 2022

    Leave A Reply Cancel Reply

    हिमाचल
    हिमाचल

    जय राम ठाकुर ने परागपुर में 190 करोड़ परियोजनाओं के लोकार्पण व शिलान्यास किए

    By संवाददाताMay 17, 2022

    शिमला: रक्कड़ और कोटला बेहर में उप-मंडल मैजिस्ट्रेट कार्यालय तथा डाडा सिब्बा में खंड विकास…

    बजाज कैपिटल लिमिटेड ऊना में भरे जाएंगे 30 पद

    May 17, 2022

    कांग्रेस 2024 भूल जाए और 2029 की तैयार करेः कंवर 

    May 16, 2022

    मुख्यमंत्री से नीति आयोग के मुख्य कार्यकारी अधिकारी ने भेंट की

    May 16, 2022
    • Facebook
    • WhatsApp
    • YouTube
    • Twitter
    • Pinterest
    • Instagram
    About us
    About us

    हिल्स पोस्ट हिमाचल प्रदेश से ऑनलाइन दैनिक समाचार, हम उन मुद्दों को परिभाषित करते का प्रयास करते है जिनकी हम एक समुदाय के रूप में परवाह करते हैं। हम उन कहानियों को ढूंढकर आपके सामने लाने का प्रयास करते हैं, जो बताती हैं कि हम कौन हैं | हम बाधाओं को तोड़ते हुए समुदायों को एक दूसरे के समीप लाते में प्रयासरत्त हैं।

    संपर्क के लिए ई मेल करें:

    Email us: [email protected]

    Recent

    प्रधानमंत्री ने कान फिल्म महोत्सव की सफलता के लिए शुभकामनाएं दी

    May 17, 2022

    जय राम ठाकुर ने परागपुर में 190 करोड़ परियोजनाओं के लोकार्पण व शिलान्यास किए

    May 17, 2022

    हिमाचल सरकार ने पुलिस भर्ती मामले की जांच सी. बी. आई. को सौंपी

    May 17, 2022

    बजाज कैपिटल लिमिटेड ऊना में भरे जाएंगे 30 पद

    May 17, 2022
    Recent Comments
    • सुरेंद्र सिंह चुनु रेणुका जी बड़ोंन on 1 किलो 453 ग्राम चरस के साथ एक गिरफ़्तार
    • Ajay Kumar Sood on विरोध के बाद श्री रेणुका जी से हटाया गया सेल्फी प्वाइंट
    • Tashi loctus kanam on कानम गांव की अपनी समृद्ध संस्कृति व रीति-रिवाज, संरक्षण की आवश्यकता : डीसी
    • rajesh on देश का हर नागरिक संसद से ऊपर
    • satyendra singh on गृह मंत्री और दिल्ली पुलिस पर मुकदमा करेंगे बाबा रामदेव
    Facebook Twitter Instagram Pinterest YouTube
    © 2022 NVO NEWS. Developed by DasKreative.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.